Blog

  • डाक्टर शाइनी अंजुम का हुआ विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मान

    डाक्टर शाइनी अंजुम का हुआ विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मान

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- इंदौर में मध्य प्रदेश राजपत्रित आयुष चिकित्साधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, डाक्टर शाइनीअंजुम का हुआ विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मान एक मात्र एकल सेवा सम्मानित डाक्टऱ, प्रांतीय अधिवेशन में सभी जिलों के प्रतिनिधियों सहित कुल 600 से अधिक चिकित्साधिकारी सम्मिलित हुए। इंदौर. मध्य प्रदेश राजपत्रित आयुष चिकित्साधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन सफलतापूर्वक इंदौर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शंकरलाल लालवानी जी, सांसद, संसदीय क्षेत्र इंदौर रहे

    प्रांतीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधियों सहित कुल 600 से अधिक आयुष चिकित्साधिकारी, एवं चिकित्सक उपस्थित थे
    जिसकीवैज्ञानिक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पुणे से आए डॉ चंद्र कुमार देशमुख ने अग्निकर्म और विधकर्म की विधाओं से कैसे तुरंत रोगी को लाभान्वित किया जा सकता है, विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसी आयोजन यूनानी वरिष्ठ डॉक्टर शाइनी अंजुम को उनकी एक दशक के सामाजिक एवं चिकत्साकीय कार्यों हेतु विशेष सेवा सम्मान किया गया विदित रहे ये सम्मान शासकीय कार्यों आयोजनों के अतिरिक्त कार्यों

    सेवाओं ओर उपलब्धियों के लिए दिया गया डा शाइनी को मुख्यमंत्री पुरुस्कार कलेक्टर पुरुस्कार समेत विभिन्न संस्थाओ द्वारा लगातार सम्मानित किया जाता रहा है डॉ शाइनी अंजुम वर्तमान मे आष्टा मे पदस्थ है एवं अपने उपचार के तरीके एवं सौम्य व्यवहार से छेत्र के मरीज़ों मे लोकपिर्य है एवं नगर एवं गांवो मे भीं उनके द्वारा मेडिकल केम्प आंगनवाड़ी मे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाये गये अभी अश्वग्नधा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम को सफलता से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण रघुवंशी एवं डॉ सर्वेश पटेल द्वारा किया गया कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई होलकर यूनिवार्सिटी सभागार मे सम्पन्न हुआ।

    *मेंष:-*  आज लक्ष्य आपका स्पष्ट होगा पर चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है।व्यवहार में ऊर्जा की कमी हो सकती है।स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है।
    उपाय:- श्री यंत्र की पूजा करें
    *वृष:-* आज आप धैर्यवान हो कर सोच समझ कर किसी कार्य को करेंगे।कार्यक्षमता उच्चकोटि की होगी।आप किसी के विश्वासपात्र बनेंगे।सौंदर्यपूर्ण वस्तु का क्रय हो सकता है।
    उपाय:-हनुमान जी को चोला अर्पण करें

    *मिथुन:-* आज स्वभाव में चंचलता रहेगी जो मार्केटिंग व सलाहकार की भूमिका में आपको   लाभ देगी।व्यवहार में कठोरता व मधुरता का मिश्रण दिखेगा।साहित्य कार्य में सफलता मिलेगी।
    उपाय:- दीपक के लिए मंदिर में घी दान करें
      *कर्क:-* आज आप एकतरफा निर्णय लेकर परेशान हो सकते है।तरल पदार्थों से लाभ होगा।अत्यधिक भावुक होकर दुसरो की पीड़ा कम करेंगे।पराक्रम बढेगा।
    उपाय:- कांसे की धातु का पत्र ब्राह्मण को दे

    *सिंह:-* आज आप महत्वाकांक्षी होकर अनैतिक कार्य भी कर सकते है।अत्यधिक आत्मविश्वास महंगा पढ़ेगा लोग आपका धन हर सकते है।ईर्ष्या से बचे।
    उपाय:- अशोक के पत्ते अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं
    *कन्या:-* आज आप तर्क बुद्धि व विचारों से समस्याओं को पार कर विशेष लाभ अर्जित करेंगे।शत्रु आपके समक्ष स्वयं पराजित समझेगा।मनोकुल वातावरण रहेगा।
    उपाय:- लाल चंदन मंदिर में दें

    *तुला:-* आज रिस्तो को अपने व्यवहार से आप मजबूती देंगे।गायन व वक्ता कार्य मे लगे लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।कूटनीतिज्ञ होकर आप कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।निर्भीकता व्यवहार में रहेगी।
    उपाय:- हरे मूंग गौ माता को खिलाएं
    *वृश्चिक* आज आपके मन मे द्वंद होगा।प्रतिस्पर्धा से कार्य मे स्थिरता मिलेगी। आक्रमता कार्यशैली के साथ आप मजबूत आय स्त्रोत निर्मित करेंगे।तंत्र मंत्र में रुझान होगा।
    उपाय:- बेसन के लड्डू बच्चों में वितरित करें

    *धनु:-* आज किसी अनुसंधान में आपकी रुचि बनेगी पर बाधाओं के आने से मन दुखी रहेगा।कार्य अधूरे भी रह सकते है।आपके दोहरे स्वभाव के कारण लोग आपके विरोधी भी हो सकते है।
    उपाय:- सिंदूर का तिलक लगाए
    *मकर:-*  आज धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आप आगे बढ़ेंगे पर भाग्य से लक्ष्य प्राप्ति में शीघ्र सफलता मिलेगी।अनुशासन के बल पर लोगो के आइडियल बनेंगे।आसानी से किसी पर विश्वास न करे।
    उपाय:- मखाने देवी मंदिर में अर्पण करें

    *कुम्भ:-*  आज आप परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे जिससे सबका अटूट भरोसा आपके ऊपर मजबूत होगा।दिनप्रतिदिन की आय के वृद्धि होगी।निर्माण कार्य होगा।
    उपाय:- श्री कृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करें
    *मीन:-* आपके व्यक्तित्व में सौम्यता व मधुरता रहेगी।किसी की भी मदद करने से आप आज मना नही करेंगे।आध्यात्मिकता में समय व्यतीत होगा।सार्वजनिक कार्यो में संलग्नता रहेगी।
    उपाय:- भगवान श्री विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें

    *दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा*
    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539 नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की भेंट,पार्वती थाना भवन के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने को लेकर सौपा मांग पत्र

    आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की भेंट,पार्वती थाना भवन के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने को लेकर सौपा मांग पत्र

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा अनुविभाग में 6 सितंबर 2018 को नया पार्वती थाना मप्र शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था । शुभारम्भ से ही उक्त पार्वती थाना एक किराये के भवन में संचालित हो रहा है । जब से उक्त नया पार्वती थाना प्रारम्भ हुआ है, तब से लेकर आज तक किराए के भवन में संचालित हो रहा है,जो सुरक्षा एवं विभागीय कार्य की दृष्टि से असुविधाजनक बना हुआ है । उक्त थाना भवन के,नये थाना भवन के निर्माण हेतु राजस्व विभाग द्वारा खसरा क्र 35.36 में से पुलिस विभाग को बाईपास हाईवे पर 0.874 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है ।

    आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर उक्त आवंटित भूमि पर पर्वती थाना का नया थाना भवन निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके पास गृह विभाग भी है डॉक्टर मोहन यादव से मिले तथा एक पत्र उक्त भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु सौपा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से निवेदन किया कि उक्त थाना भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया । माननीय मुख्यमंत्री जी ने विधायक जी की बातों को बड़ी गम्भीरता से सुना एवं जल्द निर्णय का आश्वाशन दिया।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्राकृतिक संरक्षण का बच्चों ने लिया संकल्प, पौधों पर लगाए गए क्यूआर कोड। भैरूंदा स्थित सीएम राइज स्कूल सहित जिले के सभी स्कूलों में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को समझाते हुए प्रेरक संदेश दिए। इस अवसर पर भैरूंदा सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र लोया ने

    इस मौके पर कहा कि पृथ्वी हमारा प्राकृतिक घर है और इसे सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। प्रदूषण ने पृथ्वी की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यदि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें, पॉलीथीन का उपयोग बंद करें और जहरीले कचरे को खुले में न फेंकें तो छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर संबंधित पौधे की प्रजाति, औषधीय गुण तथा उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    साथ ही विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दस स्थानों पर पानी से भरे मिट्टी के बर्तन रखे गए हैं एवं प्रतिदिन उनके भोजन के लिए अनाज बिखेरने की व्यवस्था भी की गई है। इस पहल की जानकारी देते हुए ईको क्लब प्रभारी प्रीति चौहान ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर बच्चों को पौधों के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से पौधों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। साथ ही, जीव-जंतुओं के संरक्षण को भी उतना ही आवश्यक समझते हुए पक्षियों के लिए दाने-पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के दूरदराज अंचलों से आए लगभग 70 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

    जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद सिंह राजावत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। डीएफओ श्री मगनसिंह डाबर ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जिले के वन क्षेत्रों मे स्थित पानी की झिरियाओं की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्रों में पोखर, नालों, छोटी नदियों सहित अन्य जल स्त्रोतों की सफाई भी की जा रही है।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एंव पीड़ित प्रतिकर योजनाओं के सम्बंध में सह जागरूकता शिविर एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य ने आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के सम्बंध में आव्हान करते हुये कहा कि लोक अदालत विवादों के निराकरण का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

    हम सभी को इसे अपनाना चाहिए एव पक्षकारों को लाभांवित करना चाहिए। यदि इस विकल्प से किसी एक को भी लाभ होता है तो यही हमारी सफलता है। इस अवसर पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मुख्यालय सीहोर के प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं श्री राधेश्याम यादव, श्री एम एस बलभद्र, श्री बी.एस चंदेल, श्री एच.पी चकधर श्री राजेन्द्र कुशवाह, कु. सुमन सिकरवार एंव प्रशिक्षित मध्यस्थ सामाजिक कार्यकर्ता श्री ओमदीप को एमसीपीसी उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र भी वितरित किये। इस अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने म.प्र. अपराध पीड़ित

    प्रतिकर योजना 2015 एवं नालसा प्रतिकर स्कीम 2018 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक पीडि़तों तक इस योजना के लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री संजय गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान सहित अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स आदि उपस्थित थे।

  • सीवन तट पर किया जा रहा भव्य शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान- 501 से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर लिया रुद्राभिषेक

    सीवन तट पर किया जा रहा भव्य शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान- 501 से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर लिया रुद्राभिषेक

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा 501 से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। मंगलवार को यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास और पंडित कुणाल व्यास के मार्गदर्शन में सुबह भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ ही दोपहर में हनुमान चालिसा, सुंदरकांड और राम चरित्र मानस पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।

    पंडित श्री व्यास ने सोमवार को बताया कि रुद्राभिषेक करना शिव आराधनाओ में सर्वश्रेष्ठ तरीका माना गया है। रुद्राभिषेक के रुद्राष्टक अध्यायी पाठ के मंत्रों का वर्णन ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में आया है। रुद्र का मतलब होता है कि जो संसार के जीवों के कष्टो को देखकर जिसका हृदय द्रवित हो जावे, उसे रूद्र कहते हैं। संसार में भगवान शिव इतने भोले भंडारी हैं कि वह अपने भक्तों का दुख कष्ट देख नहीं सकते इसीलिए शास्त्रों में उनका नाम रूद्र रखा है ऐसे रुद्र का अभिषेक पूजन मनुष्य के लिए अत्यंत कल्याण कारी होता है रुद्राभिषेक का मतलब है, भगवान रुद्र के ऊपर जल की

    धारा लगाकर रुद्राष्टक अध्यायी के मंत्रों से किसी भी वस्तु में भगवान शिव को अभीषिक्त करना, जिससे वह कल्याण करने के लिए भक्तों के सामने प्रकट हो जावें और उन्हें अभी अविचल भक्ति प्रदान कर उनके कष्टों का निवारण करें। रुद्राष्टाध्यायी द्वारा भगवान शिव के ऊपर जो धारा गिरती है। रुद्राभिषेक में शिवलिंग को अनेक वस्तुओं से जैसे दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, फल का रस,भांग मिश्रित जल, भस्म मिश्रित जल तथा औषधीय के मिश्रण से बने जल से पवित्र स्नान कराकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। कथा दूध और जल के मिश्रण से धारा लगाकर रुद्राभिषेक किया जाता है

    शिवलिंग का अभिषेक आशुतोष शिव को शीघ्र प्रसन्न करके साधक को उनका कृपापात्र बना देता है। तथा रुद्राभिषेक से मनुष्य के सारे पाप-ताप धुल जाते हैं। भगवान श्री राम ने लंका पर कूच करने से पहले भगवान शिव की पार्थिव पूजा की थी। कलयुग में भगवान शिव का पार्थिव पूजन कूष्माण्ड ऋषि के पुत्र मंडप ने किया था। शनिदेव ने अपने पिता सूर्यदेव से शक्ति पाने के लिए काशी में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया था। माता पार्वती ने भी भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए पार्थिव शिवलिंग बनाकर ही पूजन किया था। भगवान चंद्रमा ने अपने ससुर दक्ष प्रजापति के द्वारा दिए गए श्राप को मिटाने के लिए पार्थिव शिवलिंग का ही निर्माण पूजन किया था।

    इस पार्थिव शिवलिंग से सौराष्ट्र में सोमनाथ शिवलिंग ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात है घुष्मा नाम की ब्राह्मण पत्नी ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया था उसी से घुश्मेश्वर महादेव प्रकट हुए जो की ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात है। नर नारायण ने भारतीय शिवलिंग बनाकर पूजन किया इस पारसी से केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ। अत रुद्राभिषेक परमात्मा को सन्मुख प्रकट कर उनकी भक्ति प्राप्त करने का एकमात्र उपाय है। आज किया जाएगा हनुमानाष्टक का पाठ- शिव प्रदोष सेवा समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंगलवार को राम चरित्र मानव, सुंदरकांड के अलावा हनुमानाष्टक का पाठ किया जाएगा। संकट मोचन हनुमानजी की भक्ति में हनुमानाष्टक का पाठ करते हैं हनुमानजी उनकों संकट से पार लगा देते हैं।


    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में इच्छुक खिलाड़ी यहां पर आते है और उनके जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया और प्रभारी आनंद उपाध्याय द्वारा शामिल प्रशिक्षकों के द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत किया जा रहा है। सोमवार की शाम को हुए मैच में सीहोर क्लब ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया।

    सोमवार को खेले गए इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से तरुण-वंश ने एक-एक गोल किया था, वहीं एक मात्र गोल सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अनमोल ने किया। वहीं रविवार को खेले गए मैच में सीहोर गर्ल्स टीम ने सीहोर ब्लू को 2-1 से हराया। इस मैच में माया गौर-श्रेया ने एक-एक गोल किया और सीहोर ब्लू की ओर से वेदांश ने एक गोल किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को सीहोर बाइज और सीहोर गर्ल्स के मध्य शाम को मैच खेला जाएगा। 

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर जिले शाहगंज निवासी दिनेश साहू की शिकायत पर शाहगंज के ग्राम बांसगहन में बिना अनुमति के बोरवेल खनन करने पर मशीन चालक प्रभुराम, सुपरवाईजर बालाजी एवं शाहगंज के ग्राम बांसगहन निवासी देवेंद्र सिंह के विरूद्ध शाहगंज थाने की बकतरा चौकी में बीएनएस की धारा 223 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही बोरवेल मशीन को जब्त कर लिया गया है। शिकायत प्राप्त होने पर शाहगंज के नायब तहसीलदार श्री री‍तेश जोशी, पटवारी एवं पुलिस बल के साथ ग्राम बांसगहन के किसान देवेन्द्र सिंह के खेत पर पहुंचे और खेत पर बोरवेल मशीन चलती हुई पायी गयी। अधिकारियों द्वारा

    बोरिंग मशीन के ग्रामीण सीमा में प्रवेश और बोरवेल खनन की अनुमति के बारे में पूछने पर पता चला कि बोरवेल मशीन के प्रवेश एवं बोरवेल खनन के लिए कोई अनुमति नही ली गई है। बिना अनुमति के बोरवेल खनन करने तथा ग्रामीण सीमा मे प्रवेश करने पर बोरवेल मशीन जब्त कर बकतरा पुलिस चौकी भेजी गयी है। इसके साथ ही रतलाम जिला निवासी बोरवेल मशीन चालक प्रभुराम, तमिलनाडु राज्य निवासी सुपरवाईजर बालाजी तथा ग्राम बांसगहन निवासी देवेन्द्र सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के ने गिरते भूजल स्तर एवं पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सीमा में बोरवेल मशीन के बिना अनुमति प्रवेश करने तथा बिना अनुमति बोरवेल खनन करने पर प्रतिबंध लगाया है।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सभी शालाओं में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार के दिन पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के संचालन के लिए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं। विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘’इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’’ कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालयों में इको क्लब का गठन भी किया गया है।

    विद्यालयों में गठित इको क्लब से “फ्लोरा (वनस्पति) के लिए क्यूआर कोड” नामक एक शैक्षिक पहल की शुरूआत की गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल का विकास करना, क्यूआर कोड निर्माण और डिजिटल जानकारी प्रदान करना है। पृथ्वी दिवस के आयोजन में विद्यालय द्वारा ‘’इको क्लब फॉर मिशन लाईफ’’ पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। विद्यालय के इको क्लब प्रभारी द्वारा विद्यार्थियो के समूह बनाएँ जाकर स्कूल परिसर एवं आस-पास के बाग बगीचों इत्यादि में उपलब्ध पेड़-पौधों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जायेगी।

    विद्या‍र्थी सूची अनुसार पेड़-पौधों से संबंधित जानकारी एकत्रित कर डिजिटल डेटाबेस भी तैयार करेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक पेड़-पौधों के लिए स्थिर (स्टेटिक) क्यूआर कोड बनायेंगे। क्यूआर कोड वाले लेबल को विद्यार्थियों द्वारा संबंधित पेंड़ पौधों के समक्ष प्रदर्शित किया जायेगा, जिससे अन्य विद्यार्थी एवं जन सामान्य भी उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी सहजता से प्राप्ते कर सकेंगे। क्यू्आर कोड में उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी यथा पेड़ (फ्लोरा) का नाम एवं स्थानीय नाम, पेड़ का वैज्ञानिक नाम, पेड़ का प्रकार, फलदार / औषधि / सजावट / अन्य, वनस्पति के बारे में जानकारी जैसे पोषण मूल्य, लाभ, उपयोग आदि भी उपलब्ध होगी।

  • वन विभाग द्वारा वन माफियां के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तहत करवाई

    वन विभाग द्वारा वन माफियां के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तहत करवाई

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041– वन विभाग द्वारा वन माफियां के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में रेंजर नवनीत झा को निरंतर सफलता मिल रही है] जिसमें उनके द्वारा सागौन लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध एक के बाद एक लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिससे वन माफिया में देहषत का महोल बना हुआ है। डी.एफ.ओ. मगन सिंह डाबर के निर्देषन एवं एस.डी.ओ. एलविन बर्मन के मार्गदर्षन में रेंजर नवनीत झा लगातार वनक्षेत्र में गष्ती कार्य कर रहे है वहीं अवैध फर्नीचर मार्टो के विरूद्ध भी रेंजर नवीनत झा द्वारा कार्यवाही करने का मन बना लिया है, जिसके सफल परिणाम भी अब देखने को मिले रहे है।

    एक सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्यवाही परिक्षेत्र सहायक वृत्त सिद्धीकगंज के अन्तर्गत ग्राम धुराड़ाकलां में सागौन की लकड़ी का अवैध करोबार करने वाले आरोपी के यहां दबिष दी जिसमें सागौन के सौफे एवं पल्ले बनाने के लिये लकड़ी तैयार की जा रही थी तभी रेंजर श्री झा की टीम ने घेराबंदी कर संग्रहण की गयी सागौन लकड़ी जप्त की गयी। रेंजर नवनीत झा ने बताया कि ग्राम धुराड़ाकलां में आरोपी धरम पिता अम्बाराम विष्वकर्मा द्वारा अपने निर्धारित स्थल से अलग स्थल पर अवैध रूप से फर्नीचर बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल बताये गये स्थल पर टीम के साथ पहूॅचे] जहां पर पाया कि

    अवैध रूप से फर्नीचर निर्माण का कार्य किया जा रहा था] जिसके बाद मौके से एक बड़ी कटर मषीन] दो छोटी कटर एवं अन्य छोटे-बड़े औजार सहित सगौन इमारती चरपट लकड़ी 62 नग 0-100 घ.मी. कीमत लगभग 50 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी धरम पिता अम्बाराम विष्वकर्मा के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 42203@15 दिनांक 21-04-2025 पंजीबद्ध किया गया। इस महत्वपूर्ण सफलता में रेंजर नवनीत झां] डिप्टी रेंजर रमेषचन्द्र गहरवाल] शैलेष कुमार सिंह] रंजना भालसे] वनरक्षक फैसल बर्नी] जितेन्द्र ठाकुर] देवेन्द्र नायक] राहुल परमार] हुकुम परमार] प्रदीप मलोटिया] सावित्री मरकाम] स्थायीकर्मी कैलाष वर्मा सहित वन कर्मीयों का सरहानीय भूमिका रही।

    मेंष* :-  आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है।
    उपाय:- लाल सूती धागा अपने सीधे हाथ में बांधे
    *वृष* :- आज दैनिक कार्यों में उत्साह रहेगा। व्यवस्था सुचारू रहेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में प्रगति होगी।अचल संपत्ति बढ़ेगी।
    उपाय:- जायफल शिवलिंग पर अर्पण करें

    *मिथुन* :- आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे।
    उपाय:- तीर्थ के जल से लड्डू गोपाल को स्नान कराएं
    *कर्क:-*  आज आप जल्दी ही किसी को हल्के में लेने का खामियाजा भुगत सकते हैं। घर के सदस्यों को थोड़ी स्वतंत्रता देने पर विचार किए जाने की संभावना है। व्यक्तिगत ऋण बड़ सकता है।
    उपाय:- घी का दीपक पीपल के सामने लगाएं

    *सिंह:-* आज नए कार्य, प्रोजेक्ट आदि को प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास अब परिणाम देने लगेंगे।वाहन खरीदी बिक्री से लाभ बनेगा।भाई का सहयोग बनेगा।
    उपाय:- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें
    *कन्या* :-  आज का दिन काफी मेहनत से भरा हो सकता है।अपने काम को पूरा करने में दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।नौकरी पेशा लोगों को अचानक लाभ हो सकता है और विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
    उपाय:- सूर्य देव को चंदन अर्पण करें

    *तुला:-* आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपको प्रभावित करेगा।  किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं।  टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है.
    उपाय:- माता पार्वती को बेलपत्र अर्पण करें
    *वृश्चिक:-* आज कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर नियंत्रण करें।धन अपव्यय हो सकता है।
    उपाय:- शनि देव को काले तिल अर्पण करें

    *धनु:-*  आज घर-परिवार में किसी शुभ कार्य की शुरुआत होने के संकेत दिख रहे हैं। पढ़ने-पढ़ाने के कार्यों से जो लोग जुड़े हुए हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में विभिन्न अवसर और तारीफ मिलेगी। कोई अनजान व्यक्ति से लाभ हो सकता है।
    उपाय:- श्री कृष्ण के मंदिर में शंख दान करें
    *मकर:-* आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बहुत सारे कार्य भाग्य के बल पर पूर्ण हो जाएंगे। पारिवारिक सुख में अभी वृद्धि होगी। आप परिवार के सदस्यों को अधिक सुख सुविधापूर्ण जीवन देने प्रयास करेंगे।
    उपाय:- शमी पत्र शिवजी पर अर्पण करें

    *कुम्भ* :- आज आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, शारीरिक रूप से ताज़गी भी मौजूद होगी। इसका प्रयोग कार्यस्थल पर करके आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा।
    उपाय:- जरूरतमंद को भोजन कराएं
    *मीन:-* आज समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
    उपाय:- मीठे भात ब्राह्मण को दें

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539*

    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • महिला मैत्री ग्रुप एवं मेडी सेवा द्वारा आयोजित शिविर का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    महिला मैत्री ग्रुप एवं मेडी सेवा द्वारा आयोजित शिविर का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। हर क्षैत्र में महिलाओं को पुरूषों के बराबर आने का अवसर प्रदान कर रही है। पहले महिलाओं को घर-गृहस्थी के काम तक सीमित रहना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नही है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर हर क्षैत्र में पुरूषों को टक्कर दे रही हेै। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में महिलाओं के मैत्री ग्रुप द्वारा मेडी सेवा के सहयोग से राॅयल मार्केट सिविल अस्पताल के पीछे आयोजित

    स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। शिविर में डाॅ. सपन पलोड़ द्वारा आंखों मरीजों के नैत्रों की जांच कर आॅपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किय गया तथा डाॅ. हर्षल हुरकट हड्डी और जोड़ रोग विशेषज्ञ द्वारा आने वाले लोगों की जांच कर उपचार किया गया। इस अवसर पर दिलीप सेठी, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल, राहत अली, रजनीश सुराना, श्रद्धा गंगवाल, मोनिका सुराना, साधना रांका, मोना कौचर, पूजा बड़जात्या, सुनीता सोनी, रेणु गोखरू, अंजू जैन, रंजना जैन, जाग्रति गुलवानी आदि मौजूद थे।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- घटना का विवरण – फरियादी आकाश कदम पिता कचरू कदम उम्र 28 साल निवासी एमआर 09, बर्फानी धाम इंदौर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08/03/2025 को मैंने मेरा डम्फर क्रमांक RJ17GA9880 को अल्फेस उर्फ राजा निवासी लाडकुई को मूरम का काम करने के लिये कन्नौद से लाडकुई लेकर आया था । राजा ने मुझसे कहा था कि अभी होली का त्यौहार होने से डम्फर को मैंने लाडकुई ठाकुर पेट्रोल टेंक पर खडा कर दिया है । इंदौर से लाडकुई ठाकुर पेट्रोल पंप पर आया तो देखा कि मेरे डम्फर के पीछे के दो टायर नही थे जिसकी रिपोर्ट पर

    अपराध क्रमांक 214/25धारा – 303(2) बीएनएस पंजीबध्द किया गया। की गयी कार्यवाही– सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत व एसडीओपी श्री दीपक कपूर के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा अपराध क्रमांक 214/25 धारा – 303(2) बीएनएस में संदेही आरोपी अल्फेश उर्फ राजा की तलाश हेतु टीम गठित की गयी। आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहायता प्राप्त की जिसके परिणाम स्वरुप रिपोर्ट पंजीबध्द होने के

    24 घण्टे के भीतर ही आरोपी व मश्रुका की तलाश पतारसी करने में सफलता प्राप्त हुई। तत्पश्चात आरोपी अल्फेश उर्फ राजा पिता बाबू खा निवासी नीमकेङीलाङकुई से चोरी गए मश्रुका दो टायर MRF कंपनी के लगे है जिसकी किमती करीबन 58000 रुपये लगभग के विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी का जेल वारंट तैयार किया गया बाद आरोपी को सब जेल नसगंज दाखिल कराया गया। सराहनीय योगदानः- प्रआर. 163 महेन्द्र सिहं , आर. 578 रितेश तोमर सै खुलीलाल।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के बीएसआई मैदान पर शुक्रवार से आरंभ हुई पीपीसीए के तत्वाधान में इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मातृ शक्ति को बढ़ाने के लिए चार टीम को इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इन टीमों के कप्तान के रूप में अकादमी में अभ्यास लेने वाली बालिकाओं को टीम का कप्तान बनाकर इनको सम्मान दिया जा रहा है। शुक्रवार को इस मौके पर डीसीए के सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, पीपीसीए अकादमी में चेतन मेवाड़ा,

    आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी, मनोज दीक्षित मामा आदि ने टीम के कप्तान काव्या, यामनी, अंजली और प्रियांशी का उत्साहवर्धन किया। लीग का पहला मैच टीम प्रियांशी ने टीम अंजली को चार विकेट से हराया। इस मैच में अभिजीत ने चार विकेट हासिल किए।
    शुक्रवार की सुबह खेले गए मैच में टीम अंजली ने निर्धारित 40 ओवर के इस मैच में 21.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। इसमें निर्भय प्रजापति ने 19 रन, हिमांशु चंद्रवंशी ने 21 रन और हरीश ने 14 रन बनाए थे। वहीं टीम प्रियांशी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिजीत ने

    चार ओवर में मात्र 10 रन देकर चार विकेट, राजेन्द्र गौर ने 3.4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट के अलावा अंशु सोनी-आदित्य विश्वकर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम प्रियांशी ने 26.3 ओवर में चार विकेट खोकर 116 रन बनाकर यह मैच छह विकेट से जीता। इसमें विकास ने 32 रन, अंशुल ने 12 रन, अंशु सोनी ने 18 रन बनाए थे। इधर टीम अंजली की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम ने तीन विकेट और रोनक ने एक विकेट हासिल किया था। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे से चालीस ओवर का दूसरा मैच टीम काव्या-टीम यामनी के मध्य खेला जाएगा।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- समस्त जगत का कल्याण हो और धरती पर वैदिक संस्कृति सदैव जीवंत रहे-अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। उनका मानना था कि समस्त जगत का कल्याण हो और धरती पर वैदिक संस्कृति सदैव जीवंत रहे। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन काल में माता-पिता की सेवा के साथ ही सदैव अन्याय एवं अत्याचार के समूल नाश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर कीर्तिमान स्थापित कर प्रेरणा देने का काम किया। ये विचार जिला मुख्यालय के पास चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर व

    कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करते हुए कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य ने आगामी दिनों में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। भेंट करने के दौरान समाजजनों ने पंडित मिश्रा को बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों की ओर से सभी कथाकारों और समाजजनों को करीब 25 सौ से ज्यादा निमंत्रण कार्ड का वितरण किया जाएगा।

    30 अपै्रल को पूजा अर्चना-04 मई को निकाला जाएगा भव्य चल समारोह- सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 30 अपै्रल को सुबह भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी, अभिषेक किया जाएगा और उसके बाद आरती की जाएगी। इसके अलावा महिला मंडल के ओर से कलश पूजन, थाली सजावट सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं आगामी 4 मई को शाम चार बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। जो शहर के खजांची लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे शहर के बाल विहार ग्राउंड पर भोजन प्रसादी का इंतजाम किया जाएगा।

    इस मौके पर पुरुषों के ओर से सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए लाल रंग की साड़ी रहेगी। अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुदीप व्यास, महिला संगठन अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेश दुबे, संयोजक चंद्रकिशोर शर्मा, विनय भटेले, युवा संगठन अध्यक्ष रजत व्यास, महामंत्री रमांकान्त समाधिया, महिला संगठन चल समारोह अध्यक्ष प्रतीक्षा शर्मा, युवा महिला संगठन अध्यक्ष बरखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दुबे-रुपेश तिवारी आदि शामिल है।

  • बगैर लाईसेंस के फर्नीचर दुकान से कटर मशीन सहित हजारों की लकड़ी जब्त

    बगैर लाईसेंस के फर्नीचर दुकान से कटर मशीन सहित हजारों की लकड़ी जब्त

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- एक के बाद एक लगातार वन विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिससे लकड़ी का अवेध कारोबार करने वाले चिंता बड़ती जा रही है। रेंजर नवनीत झा। ने ऐसा लगता है कि अब आष्टा वन परिक्षेत्र के अंत्रगत लकड़ी का अवेध काराबार बंद हो जाएगा। वन विभाग की टीम में दूसरे दिन भी सटकट लकड़ी का अवेध कारोबार बगेर लाईसेंस कर रहे है। के यहाँ छापा मार कार्यवाही की जिसमें दो कटर मशीन सहित बने हुए पल्ले एवं पटियें मिले। डीएफओ मगन सिंह डाबर के निर्देश पर एसडीओ एलविन बर्मन के मार्ग दर्शन में रेंजर नवनीत झा व उनकी टीम लकड़ी का अवेध कारोबार करने वाले के खिालाफ कार्यवाही की जा रही है। रेंजर नवनीत झा ने बताया कि पार्वती थाने के पीछे बगेर लाईसेंस के सटकट लकड़ी से दरवाजा पल्ले बनाए जा रहे थे।

    टीम ने घेराबंदी कर 190 नग पटिये 48 पल्ले बने हुए जब्त किए। वही आरोपी पंकज पटेल निवासी इन्दौर मौके से भाग गया। रेंजर श्री झा। ने बताया कि पल्ले लकड़ी के साथ दो बड़ी कटर मशीन सहित दो शिकंजा एक हाथ कटर मशीन एक रूंदा एक ड्रील मशीन एक वेक्यूम मशीन दो नग गुनिया एक वसूला एक रूंधा एक कटर मशीन भी जब्त की आरोपी के विरूध प्रकरण पंजीबद्ध कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है। लकड़ी एवं कटर मशीन की कीमत 1 लाख 72 हजार आकी गई।इस महत्वपूर्ण सफलता में रेंजर नवनीत झा डिप्टी रेंजर शैेलेन्द्र सिंह रजना भालसे वन रक्षक कपिल कुमार यादव बहुादुर सिंह ठाकुर सावित्री मरकाम, महेश परमार, कैलाश वर्मा, रामसिंह बागवान, दरयाव सिंह आदि वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    *मेंष* :-  आज अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते है। अपने लोगों की चिंता रहेगी।  उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती है।
    उपाय:- फलों का दान करे
    *वृष* :- आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग है। आर्थिक स्थिति  भी सुदृढ़ रहेगी। बिगड़े काम और रिश्ते पटरी पर लौटते नज़र आयेंगे। उलझनों में कमी होगी। करियर में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बनती दिख रही है।
    उपाय:- राजगीरा का लड्डू बच्चों में वितरित करे

    *मिथुन* :- आज बहस से बचें,, अन्यथा विरोधी मौक़ा लपक कर चित्त कर सकते है। धन का आना-जाना दोनो होगा। विवाद का सामना करना पड़ सकता है।कॅरियर का तनाव घर में दिख सकता है।
    उपाय:- गूग्गल होम घर में करें
    *कर्क:-*  आज रोजगार व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।धनागमन तेजी से हो सकता है।
    उपाय:- मंदिर में श्रीरामायण का दान करें

    *सिंह:-* आज आर्थिक विषयों तथा संतान के संबंध में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शारीरिक तथा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी।कामकाज में प्रगति होगी।
    उपाय:- सुंदरकांड का पाठ करें
    *कन्या* :-  आज लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेगा। शिक्षाक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।अपकीं सलाह अन्य लोगो को मजबूती देगी
    उपाय:- तील गुड़ ब्राह्मण को दें

    *तुला:-* आज व्यावसायिक कार्य असफल रहेंगे। खर्च सामान्य से अधिक रह सकता है।सामाजिक कार्यो  में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वस्थ्यय संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है।
    उपाय:- कर्पूर की सुगंध घर में प्रवाहित करे
    *वृश्चिक:-* आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे़ का वातावरण रह सकता है।
    उपाय:- जल का प्याऊ लगवाएं

    *धनु:-*  आज स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी।  आय वृद्धि होगी।
    उपाय:- मां दुर्गा को मेहंदी अर्पण करे
    *मकर:-* आज धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले का हल निकलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। प्रतिकूल वातावरण में भी मूड पॉजिटिव रहेगा।निर्माण कार्य सफल रहेगा।
    उपाय:- यज्ञोपवीत श्रीविष्णु को अर्पण करे

    *कुम्भ* :- आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न बाधाओं का सामना करना होगा। मन कुछ बेचैन रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन सकता है।
    उपाय:- शहद भगवान गणेश को अर्पण करें
    *मीन:-* आज कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए  दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। कोई दुःखत सूचना मिल सकती है।
    उपाय:- आज सिंदूर का तिलक लगाए

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539*

    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • भीषण गर्मी में आम नागरिकों एवं यात्रियों को 24 घंटे मिलेगा ठंडा शीतल जल- किराना व्यापारी संघ ने नवीन बस स्टैंड पर लगाया आरओ वाटर कूलर

    भीषण गर्मी में आम नागरिकों एवं यात्रियों को 24 घंटे मिलेगा ठंडा शीतल जल- किराना व्यापारी संघ ने नवीन बस स्टैंड पर लगाया आरओ वाटर कूलर

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- किराना व्यापारी संघ आष्टा ने आज नगर के नागरिकों, आम जनता एवं बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जो यह ठंडा शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था आरओ वाटर कूलर लगा कर की है,निश्चित रूप से यह जल सेवा किसी पूण्य कार्य से काम नहीं है । हमारी भारतीय संस्कृति में भी कहा गया है प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य लाभ अर्जित होता है । जल ही जीवन,जल के बिना सब सुना है, इसे आज वाटर कूलर लगा

    कर किराना व्यापारी संघ ने चरितार्थ किया है,इस पुण्य कार्य के लिये में आष्टा के किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई देता हूं, उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने किराना व्यापारी संघ द्वारा नवीन बस स्टैंड यातायात पुलिस चौकी परिसर में लगाए गए आरओ वाटर कूलर के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कहे । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि आज पूरे देश ही नहीं विश्व में जल संरक्षण को लेकर,पानी को बचाने,उसके अपव्यय को रोकने,वृक्षारोपण को लेकर,

    जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए जल संरक्षण को लेकर जन अभियान, पेड़ पौधे लगाने एवं बहते पानी को रोकने तथा पानी के व्यर्थ अपव्यय को रोकने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत ग्रामो में शहरों,कस्बो में जहां पर भी पुराने कुएं, बावड़ी,तलाई या तालाब है उनकी साफ सफाई, एवं जनभागीदारी से

    उनके गहरीकरण तथा उनमें किस तरह से पानी का संग्रहण अधिक से अधिक हो को लेकर गांव गांव,शहर शहर अभियान चलाया जा रहा है । नगर के नागरिकों से भी विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपील कि है की वे भी बारिश में अपने घरों की छतों का जो पानी बह कर जाता है उस पानी को किस तरह से जमीन के अंदर पहुंचाया जाए इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएं तथा जो नवीन भवन बने उनमें भी इस तरह का सिस्टम लगाया जाए की पानी बह कर ना जाए और वह पूरा बारिश का पानी जमीन में जाए ताकि गिरते जमीनी जल स्तर का वाटर स्तर बड़े और

    जो समस्याएं हम सभी के सामने गर्मी में आती है उस समस्या का निदान हो सके । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाडा ने फुटकर किराना व्यापारी संघ द्वारा लगाए गए आरो वाटर कूलर की व्यवस्था के प्रति किराना व्यापारी संघ का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा ने नगर के नागरिकों से अपील की कि वह बहते पानी को रोकने एवं बारिश का उक्त पानी को जमीन में पहुचाये उसके लिए घरो पर व्यवस्था सुनिश्चित करे । ऐसी व्यवस्था होने से बारिश का

    पानी जब जमीन में पहुचेगा तब निश्चित जमीनी जल स्तर भी बढ़ेगा । नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि भीषण गमी में मूक पशुओं के लिए भी स्थान स्थान पर संस्थाओ,संगठनों को आगे आ कर जिन घरों में भी पानी की उपलब्धता है वह अपने घरों के बाहर ऐसे कुंडे पानी के रखें जिससे मूक पशुओं को, जानवरों को पीने का पानी भीषण गर्मी में सहजता से उपलब्ध हो सके । वही घरो पर पेड़ो पर पानी के सकोरे भी लगाये जाए ताकि पक्षियों को भी पीने का पानी मिल सके । नपा इस कार्य मे जो भी सहयोग होगा करेगी ।

    कार्यक्रम को किराना व्यापारी संघ के संरक्षक सुशील संचेती,पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर,प्रवचनकार कुमेरसिंह मिठ्ठूपुरा सरकार आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा,अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया एसडीओपी आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक गिरीश दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी,

    समाजसेवी विनीत सिंगी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर का, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक सुशील संचेती, अध्यक्ष शैलेन्द्र शैलू मेहता, महामंत्री लोकेंद्र धारवा,हुंदल मोटवानी, सहित सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने रामनामी अंग वस्त्र पहनकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रूपेश राठौर द्वारा किया गया एवं अंत में आभार महामंत्री लोकेन्द्र धारवा द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में किराना व्यापारी संघ के सुशील संचेती,

    संजय सिंघवी ,शैलेन्द्र मेहता,लोकेन्द्र धारवा,हरीश मोटवानी, कुमेंर सिंह मिट्ठूपुरा ,मुफद्दल भाई ,राजेंद्र राठौर, नारायण बत्रा, मेहरबान सिंह विश्वकर्मा, पंकज राठी,संजय रांका,सुमित मेहता,अक्षित झंवर, गौरव कोठारी, मनीष जैन, संजय जैन, अशोक यादव, जिम्मी राठौर, गौरव बोहरा, लड्डू यादव, कुलदीप चौरसिया, अथर्व मेहता, दिनेश रैकवार, प्रवीण मेवाड़ा, दीपक मेवाडा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी,जवान, यातायात पुलिस का स्टॉफ आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज जी महाराज ससंघ मंगल प्रवेश आज

    आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज जी महाराज ससंघ मंगल प्रवेश आज

    आष्टा– मप्र की व्यापार महानगरी इन्दौर में दिनांक 27 अप्रेल से आयोजित होने जा रहे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव के व्रहद आयोजन हेतु देश भर से दिगम्बर जैन साधु गणो का इन्दौर के लिये मंगल विहार चल रहा है सभी का इन्दौर पहुचने का एक ही लक्ष्य है आष्टा नगर में भी निरन्तर साधु गणो के प्रवास का लाभ समाज को प्राप्त हो रहा है। उसी क्रम में आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाककेसरी सन्त आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ मुनि श्री प्रांजल सागर मुनि

    श्री प्रवीर सागर मुनि श्री प्रत्यक्ष सागर मुनि श्री प्रज्ञान सागर मुनि श्री प्रसिद्ध सागर क्षुल्लक श्री प्रमेश सागर आर्यिका श्री विनत श्री माता जी आर्यिका श्री विप्रभ श्री माता जी क्षुल्लिका श्री विमलांश श्री जी ब्रम्हचारी श्रीपाल जी राहुल भैया सतेंद्र भैया जी ब्रम्हचारिणी दीपा दीदी प्रतिभा दीदी निकेता दीदी ससंघ का मंगल प्रवेश आष्टा नगर में आज प्रातः 8 बजे भोपाल नाका से होने जा रहा है मुनि संघ की आगवानी शोभायात्रा के माध्यम से नगर प्रवेश होगा मुनि संघ की मंगल आगवानी में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की विनती दिगम्बर जैन पंचायत समिति व मुनि सेवा समिति ने की है।

    बिशुखेड़ी में अंबेडकर युवा समिति ने धूमधाम से मनाई गई, डॉ भीमराव अंबेडकर जी की एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती,आयोजित संगोष्ठी को विधायक ने किया संबोधित, कांग्रेस बताये उसने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब के लिये क्या किया-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र किये वितरित

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- बाबा साहब डॉ भीमराव जी अंबेडकर जी की एवं ज्योतिबा फुले जी की जयंती आज जावर तहसील के ग्राम बिशुखेड़ी में अंबेडकर युवा समिति ने संयुक्त रूप से मनाई गई । आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति के स्वीकृति पत्र भी वितरित किये गये । आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

    विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज कांग्रेस बाबा साहब एवं संविधान को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर नागरिको को गुमराह कर रही है,अगर इस देश मे आजादी के बाद अगर संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किसी ने किया तो वो है कांग्रेस । अब देश की जनता के सामने कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है,अपनी जमीन खिसकते देख अब वो झूठ फैला कर देश की जनता को गुमराह कर रही है । कांग्रेस से केवल इतना पूछा जाये की संविधान की रक्षा की इतनी इतनी

    बड़ी बड़ी बातें चिल्ला चिल्ला कर करते हो तो आजादी के बाद देश मे हुए लोकसभा के चुनाब में उस ही संविधान के निर्माता, रचियता बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने,कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा करके उनेह हरवाने का काम एक बार नही दो बार क्यो किया था.? ये है कांग्रेस का दोहरा ओर दोगला चरित्र है । बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया आज उस संविधान के कारण ही देश विकसित भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने

    आज जावर तहसील के ग्राम बिशुखेड़ी में डॉ बीआर अंबेडकर समिति द्वारा अंबेडकर जी एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के दोहरे चेहरे को हम सब को पहचानना होगा,कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को धोखा दिया है । पहले उनेह दो बार चुनाव में हरवाया,फिर उनेह कांग्रेस के शासन के होते हुए भारत रत्न नही दिया गया । जब भाजपा के समर्थन वाली केंद्र में सरकार आई तब बाबा साहब को भारत रत्न दिया,आज पूरे देश मे पंचतीर्थ का विकास आपके सामने है जो भाजपा की ही देन है। कांग्रेस की निगाह

    हमेशा अनुसूचित जाति,जनजाति समाज के वोट पर ही रहती है,अब आपको कांग्रेस को पहचानना होगा और यह भी तय करना होगा । भाजपा ने बाबा साहब के लिये देश मे ओर विदेश में क्या क्या किया उसको भी आपको देखना समझना होगा ।इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किये । इस अवसर अंबेडकर युवा समिति के सभी सदस्यो ने विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया । आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ थे ।

    विधायक पहुचे बस्ती में रहवासियों से मिले,मन्दिर में की सफाई- आज गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर सभी कार्यकर्ताओं के साथ बिशुखेड़ी-कजलास में संगोष्ठी में भाग लेने के बाद बस्ती के मंदिर में पहुचे वहां सफाई कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की उसके बाद अनुसूचित जाति बस्ती में जाकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से मुलाकात की एवं योजना के संबंध में जानकारी दी तथा हितग्राहियों को आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये। बस्ती भ्रमण के दौरान जावर,कजलास,बिशुखेड़ी के सभी वरिष्ठ नेतागण, युवासाथी, कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

  • नरवाई जलाने पर भैरूंदा एवं बुधनी अनुभाग के 111 किसानों पर लगाया गया 5,90,000 का अर्थदंड, नरवाई जलाने की रोकथाम के कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश

    नरवाई जलाने पर भैरूंदा एवं बुधनी अनुभाग के 111 किसानों पर लगाया गया 5,90,000 का अर्थदंड, नरवाई जलाने की रोकथाम के कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देश पर जिले में नरवाई जलाने की रोकथाम के लिए नरवाई जलाने पर बुधनी एसडीएम श्री डीएम तोमर द्वारा अनुभाग के 43 किसानों पर 2,17,500 रूपये तथा भैरूंदा एसडीएम श्री मदन सिंह रघुवंशी द्वारा भैरूंदा अनुभाग के 68 किसानों पर 3,72,500 रूपये का अर्थदंड लगाया जा चुका है।

    कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के पश्चात भी किसानों द्वारा नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कि वातावरण, मिट्टी की संरचना एवं पोषक तत्वों तथा उर्वरा शक्ति के लिए नुकसानदायक है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फायर मॉनिटरिंग वेबसाइट पर सभी सम्मिलित विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों का अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया जाए, जिससे वन क्षेत्र एवं नरवाई जलाने संबंधी घटनाओं की सूचना समय पर

    प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फायर फाइटिंग सिस्टम को ज्यादा प्रभावशाली बनाया जाए। जे फार्म एप पर जिले में उपलब्ध 75 सुपर सीडर का रजिस्ट्रेशन कराया जाए तथा जिले के सभी किसानों को जे फार्म एप पर जोड़कर सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर का उपयोग करने के लिए बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं वन रक्षक की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित क्षेत्र में नरवाई एवं वन क्षेत्र में आग न लगाने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा क्षेत्र में घटित होने वाले प्रकरणों में संबंधित किसानों के

    विरुद्ध पंचनामा तैयार कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही जिन ग्रामों में अभी फसल कटाई शेष है तथा पहले वर्ष में इन ग्रामों में नरवाई जलाने की घटनाएं हुई हों तो ऐसे ग्रामों में ट्रैक्टर चलित वाटर टैंकर (पम्प सहित) उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाए, जिससे खड़ी फसल में आग ना लगे तथा नरवाई में लगी हुई आग को तत्काल बुझाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कृषि विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी किये जा रहे फसल अवशेष को जलाने की सेटेलाइट मॉनिटरिंग की जिलेवार रिपोर्ट की समीक्षा की जाए तथा रणनीति भी तैयार की जाए ताकि आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।

    सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण भी किया जा रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए एक रोमांचक मैच में सीहोर क्लब ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मौके पर एसोसिएशन के

    सचिव मनोज कन्नोजिया आदि शामिल थे।शनिवार को खेले गए इस मैच में सीहोर क्लब ने सीहोर चिल्ड्रन ने 2-1 से हराया। इसमें सीहोर क्लब की ओर से अयान-वंश ने एक-एक गोल किया। वहीं एक मात्र गोल सीहोर चिल्ड्रन की ओर से हर्ष ने किया। अब रविवार को सीहोर गर्ल्स और सीहोर ब्लू के मध्य शाम को मैच खेला जाएगा।

    ✅ *पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला  सीहोर के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस द्वारा रात्रि में अधीनस्थ इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण व भ्रमण कर रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ✅दिनांक  19.04.2025 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त एसडीओपी/सीएसपी के द्वारा अधीनस्थ इकाइयों का भ्रमण कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
    ✅ *किस अधिकारी ने कहां भ्रमण एवं निरीक्षण किया*

    👉श्री दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा थाना श्यामपुर, अहमदपुर, दोराहा।
    👉श्री निरंजन सिंह राजपूत सीएसपी सीहोर द्वारा थाना कोतवाली एवं मंडी ।
    👉सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर द्वारा थाना बिलकिसगंज ।
    👉श्री आकाश अमलकर एसडीओपी आष्टा द्वारा थाना जावर एवं थाना सिद्दीकगंज ।

    👉श्री दीपक कपूर एसडीओपी भेरूंदा द्वारा थाना भेरूंदा।
    👉श्री रवि शर्मा एसडीओपी बुधनी द्वारा थाना रेहटी तथा चौकी सलकनपुर ।
    का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण कर रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायजा  लिया गया ।
    ✅ *भ्रमण के दौरान कार्यवाही*
    👉भ्रमण के दौरान थानों की सभी रात्रि कालीन व्यवस्थाएं जैसे शिकायत सुनने की व्यवस्था, रात्रि में कौन-कौन सी गस्त पार्टियां  रवाना हो रही हैं, रात्रि में  ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति, हवालात , मालखाना, सीसीटीवी कैमरा की

    स्थिति आदि विषयों पर निरीक्षण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए ।
    👉भ्रमण व निरीक्षण के दौरान रात्रि कालीन ड्यूटी में लगा समस्त पुलिस स्टाफ, गस्त पार्टियां, फिक्स पैकेट आदि सभी अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए।
    👉रात्रि कालीन व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दृष्टि से उक्त कार्यवाही पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में संपादित की गई ।

  • जन भागीदारी से हो नदियों का संरक्षण- राय सिंह मेवाड़ा

    जन भागीदारी से हो नदियों का संरक्षण- राय सिंह मेवाड़ा

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्य प्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 जो कि 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा इसी अभियान के अंतर्गत आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नगर पालिका परिषद आष्टा के संयुक्त तत्वाधान में जीवन दायिनी मां पार्वती नदी पर स्वच्छता,साफ सफाई ,श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया सभी ने सामूहिक रूप से घाट की साफ सफाई की जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि

    राय सिंह मेवाड़ा अपने उद्बोधन में कहा कि जन सहभागिता एवं सामूहिक सहभागिता से हम नदियों का संरक्षण कर सकते हे इस अभियान के अंतर्गत कुआं,तालाब ,बावड़ी बर्षा जल को संरक्षित करना एवं साफ सफाई गहरीकरण का कार्य कर सकते कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भगवत शरण लोधी वार्ड नंबर 16 के पार्षद रवि शर्मा मुकेश राठौर हरेंद्र सिंह ठाकुर,सुरेश पांचाल गुरुचरण परमार कन्हैया लाल दरिया नवांकुर संस्थाओ के सदस्य ,cmcldp के छात्र एवं नगर पालिका परिषद के सफाई मित्र उपस्थित रहे।

    update news247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर निकले आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम छापर पहुचे तब चर्चा के दौरान बताया गया कि ग्राम के किसान ज्ञानसिंह वर्मा के यहा कामधेनु गाय है । तब विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कामधेनु गौमाता के दर्शन पूजन करने की इच्छा जाहिर की । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर कार्यकर्ताओ के साथ छापर में किसान ज्ञानसिंह वर्मा के यहा पहुचे ओर कामधेनु गौमाता के दर्शन कर उसका पूजन कर गौसेवा की।

    भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर के वार्ड 8 एवं 9 में आवास योजना के हितग्राहियों से मिले,श्रीराम मन्दिर में की सफाई,आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मप्र भाजपा के निर्देश पर भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुआ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जावर पहुचे । जावर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जावर नगर परिषद के वार्ड क्र 8 एवं 9 की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में पहुचे । भाजपा द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर की अनुसूचित जाति की बस्तियों का भ्रमण किया ।

    बस्ती में विधायक ने रहवासियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त हितग्राहियों से मप्र शासन की कौन कौन से योजनाओं का लाभ मिला उसकी जानकारी ली एवं उनेह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । गरीबो को गरीब कल्याण योजनाओ का निशुल्क अनाज योजना का लाभ मिल रहा है,आवास योजना का किस किस को लाभ मिल,किसान सम्मान निधि खाते में आ रही है या नही,सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगो ने योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि जानकारी दी । बस्ती चलो अभियान के तहत

    विधायक ने जावर नगर परिषद को कहा की वे नगर में जो भी पुराने जीवित जल स्त्रोत कुए,बाबड़ी,तालाब,तलाई आदि हो तो उन्हें जल गंगा संवर्धन योजना के तहत जनभागीदारी से साफ सफाई कराये, गहरीकरण अभियान शुरू करे । विधायक ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत अनुसूचित जाति की इन बस्ती में निवास रत बच्चों से भी चर्चा कर उनसे पूछा कि वे पढ़ने जाते है। बस्ती में स्तिथ श्रीराम मन्दिर में सफाई कर स्वच्छता अभियान भी शुरू किया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने गाँव चलों बस्ती चलो अभियान के दौरान आज नगर परिषद जावर के

    वार्ड क्रमांक 8-9 में अजा बस्ती में जाकर हितग्राहियों को आवास योजना के सम्बंध में जानकारी ली,हितग्राहियों से मिले जो आवास मिलने से खुश नजर आये और मोदी जी को धन्यवाद भी दिया । विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बस्ती में स्तिथ श्रीराम मंदिर में सफाई की,नाईपुरा जावर में वार्ड क्रमांक 9 में आंगनबाड़ी भवन का निरक्षण किया।
    इस अवसर पर विधायक के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव,पार्षद वीरेन्द्र ठाकुर,मदन विश्वकर्मा,हुक्म विश्वकर्मा, राजपालसिंह ठाकुर,संजय मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता,वार्ड के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।