Category: News

Your blog category

  • शासकीय सीएम राइज स्कूल में नवीन प्रवेश नीति के अनुसार होगा प्रवेश

    शासकीय सीएम राइज स्कूल में नवीन प्रवेश नीति के अनुसार होगा प्रवेश

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में सत्र 2025-26 के लिए नवीन प्रवेश नीति जारी की गई है। जिसके अनुसार सर्वप्रथम एक किलोमीटर की परिधि में स्थित शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत अथवा निवासरत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा तथा पर्याप्त संख्या में सीटों की संख्या से कम आवेदन पत्र अथवा कोई आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में 02 किलोमीटर 3 किलोमीटर या अधिक दूरी

    के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए पात्र होने पर प्रवेश दिया जाएगा। नवीन कक्षा में प्रवेश के लिए आरटीई के नियमों को ध्यान में रखते हुए सर्वप्रथम एक किलोमीटर दूरी की परिधि के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जायेगी। इस परिधि के अंतर्गत अधिक आवेदन की स्थिति में प्रवेश लॉटरी द्वारा दिया जाएगा। जावर स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य श्री नितिन कुमार कौशल ने बताया कि स्कूल में उपलब्ध स्थान को ध्यान में रखते हुए ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने तथा किसी भी स्थिति में स्कूल की क्षमता से अधिक प्रवेश नहीं दिए जाने के वरिष्ठ कार्यालय द्वारा

    निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्कूल में अव्यवस्था ना हो और शासन की मनसा अनुसार सीएम राइज स्कूल अपने उद्देश्य पर खरे उतर सकें। कक्षा केजी प्रथम, 6वीं, 9वीं एवं 11वी में हिंदी माध्यम में ही प्रवेश के लिए रिक्त स्थान सुरक्षित हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यालय में प्रवेश समिति से संपर्क स्थापित किया जा सकता हैं। अस्थाई प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई हैं। प्रवेश के लिए निर्धारित रिक्त स्थान से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे पालक की उपस्थिति में लॉटरी द्वारा चयन किया जाएगा।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है। जिसे महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार खर्च कर रही है। सीहोर निवासी श्रीमती काजल भी लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं में से एक है।

    श्रीमती काजल बतातीं हैं कि लाड़ली बहना योजना से मुझे जो राशि मिली है, उसे मैं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोग कर रही हूं। श्रीमती काजल कहतीं हैं कि अब मुझे अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी से पैसे नही मांगने पड़ते। उन्होंनें बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि मेरे लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है। लाड़ली बहना योजना के लिए श्रीमती काजल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन फुटबाल का निशुल्क प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को एक रोमांचक मैच में सीहोर गर्ल्स ने सीहोर ब्लू को 3-2 से हराया। मैच अंतिम समय तक रोमांचक रहा। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया और कोच मनोज अहिरवार, विपिन पवार, ज्योति गौर आदि ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

    सोमवार की शाम को खेले गए मैच में सीहोर गर्ल्स और सीहोर ब्लू की ओर से शानदार मैच हुआ। जिसमें सीहोर गर्ल्स ने ब्लू को 3-2 से हराया। इस मैच में सीहोर गर्ल्स की ओर से अश्वनी, प्रांजली और संयोगिता ने 1-1 गोल किया था। वहीं सीहोर ब्लू की ओर से रोहन-शिवा ने 1-1 गोल किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार की शाम को सीहोर क्लब और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा।

  • कलेक्टर ने किया सीवन नदी, सीटू नाले एवं भगवानपुरा तालाब का निरीक्षण

    कलेक्टर ने किया सीवन नदी, सीटू नाले एवं भगवानपुरा तालाब का निरीक्षण

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे सीवन नदी तथा सीटू नाले के गहरीकरण, साफ-सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सीवन नदी एवं सीटू नाले में आने वाले पानी के स्त्रोतों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सीवन नदी के गहरीकरण एवं साफ-सफाई के सबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भगवानपुरा डैम का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत सीवन उत्थान समिति एवं जनसहयोग से सीवन नदी के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।

    कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि सीवन नदी को प्रदूषण मुक्त करने के सभी विकल्पों पर विचार करते हुए प्रयास किए जाएं। उन्होंने नदी का अवलोकन कर उन स्त्रोतों के बारे में जानकारी ली जिनसे दूषित जल आकर सीवन नदी में मिलता है और सीवन नदी के जल को प्रदूषित करता है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि नदी एवं नाले के जल ग्रहण क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को आगामी वर्षाकाल से पहले ही हटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी एवं नाले पर बने जो स्टॉप डैम जर्जर स्थिति मे हैं तथा जिनसे पानी लीकेज होता है उनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए।

    कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सीवन नदी में मिलने वाले सभी दूषित जल स्त्रोतों को चिन्हित कर उनके उचित निस्तारण के उपाय किए जाएं ताकि दूषित जल नदी में न मिले और सीवन नदी का जल स्वच्छ हो सके। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सीवन नदी के उद्गम स्थल भगवानपुरा डैम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भगवानपुरा डैम के वॉल्व से हो रहे लीकेज का अवलोकन किया और संबंधित इंजीनियर को निर्देश दिए कि तालाब का जलस्तर कम होने के बाद लीकेज वॉल्व की तुरंत मरम्मत की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सीएमओ श्री भूपेंद्र कुमार दीक्षित, सीवन उत्थान समिति के डॉ गगन नामदेव सहित अन्‍य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अंतरराष्ट्रीय संस्था बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था का प्रदेश स्तरीय सत्संग शिविर एवं बाल मंडल सभा का आयोजन इंदौर के बीएपीएस मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस विशेष सत्संग शिविर में पूज्य संतों के मुख से कथा लाभ, आकर्षक वीडियो पीपीटी एवं पैनल डिस्कशन का लाभ भक्तों ने लिया। इस सत्संग कार्यक्रम में आष्टा स्वामीनारायण संप्रदाय का भक्त प्रतिनिधि मंडल भी सम्मिलित हुआ। आष्टा नगर में स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए भूमि दान के लाभार्थी साहू परिवार के युवा व्यवसाई जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह परमार,

    डॉक्टर अंकित पांडे जबलपुर, संजय चौरसिया, श्रीमती राखी परमार एडवोकेट, श्रीमती शालिनी निक्की साहू एडवोकेट एवं बाल सभा में उत्सव जितेंद्र साहू, मानवेंद्र सिंह परमार, घनिष्ठ राज सिंह परमार सम्मिलित हुए। इस अति महत्वपूर्ण सत्संग आयोजन में पूजन पद्धतियां, सत्संग के लाभ एवं अन्य विधाओं से आष्टा प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया। आष्टा प्रतिनिधि मंडल के प्रतिभागियों ने बीएपीएस मंदिर इंदौर के प्रमुख संत विमल सेवादास एवं अन्य संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया। बाल सभा के प्रभारी कुमार गौरव ने शीघ्र ही आष्टा में बालसभा के माध्यम से बालक बालिकाओं के लिए एक दिवसीय बालसभा संस्कार शिविर आयोजित करने की सहमति दी।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हमारा देश विभिन्न जातियों, विभिन्न धर्मों एवं विभिन्न मतों का देश है। डॉ भीमराव अंबेडकर की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आजादी मिलने के बाद हमारे देश में अनेक वर्ग, जाति एवं धर्म होने के बाद भी हम अनेकता में एकता का पूरे विश्व को संदेश दे रहे है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान की प्रस्तावना में इस देश को एकता में पिरोने का काम किया। आज कुछ ताकते संविधान की प्रस्तावना के विपरीत काम कर रही है। जिसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आज हमें आवश्यकता है कि हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान की रक्षा करें,

    और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम ऐसी अराजक ताकतों का एकजुट होकर मुकाबला करे। हमारे लिए भारत का संविधान सर्वोपरि है और भारत के संविधान की मौलिकता के साथ ही इस देश को एकता में पिरोकर रखा जा सकता है। उक्त आशय के उद्गार
    पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर विचार संकल्प सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई संयुक्त जयंती समारोह यात्रा के सम्मान समारोह में स्थानीय अदालत चौराहे पर व्यक्त किए।

    इस कार्यक्रम में डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार, मेहरबान सिंह गुणवान, प्रदीप प्रगति, आत्माराम पचलासिया ने दीप प्रज्जलवन कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित सभी जनों ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी जनों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। आयोजन समिति के जोरावर सिंह दूधी, मेहरबान सिंह गुणवान, आत्माराम पचलासिया आरसी पेरवाल,सजन सिंह पवार, डीके मालवीय, विश्राम सिंह मालवीय, मेहरबान सिंह चौहान,

    हरिनारायण पचलासिया, टी आर मालवीय, आरसी बोडाना, दिलीप सिंह परमार, बी एस मालवीय आदि का सम्मान किया गया। प्रगति जनरल स्टोर्स की ओर से सभी को लड्डू एवं जलपान का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जन भागीदारी समिति अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा, सुनील प्रगति,सुनील कचनेरिया एडवोकेट, अर्जुन सिंह अजय,सुरेंद्र परमार एडवोकेट,वीरेंद्र परमार एडवोकेट, अचल मेवाड़ा, रवि विश्वकर्मा,अमित सेन, महेश चिरौंजिया, बदामीलाल जायसवाल आदि मौजूद थे।

  • बाबा साहब के बनाए संविधान से गरीब पिछड़े तबके के लोगों को ऊपर उठने का मौका मिला है – रायसिंह मेवाड़ा नगरपालिका ने वार्ड 13 में मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

    बाबा साहब के बनाए संविधान से गरीब पिछड़े तबके के लोगों को ऊपर उठने का मौका मिला है – रायसिंह मेवाड़ा नगरपालिका ने वार्ड 13 में मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

    आष्टा। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर देश, प्रदेश सहित नगर में विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना सहित नपा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से जब मुक्त हुआ, तब हम मुक्त तो हो गए थे किंतु उस समय जो नियम थे वह अंग्रेजों के बनाए हुए थे, जिसमें जो गरीब था वह गरीब ही बना रहा और जो अमीर था वह अमीर ही रहे। अंग्रेजों के नियमों में संशोधन करते हुए एक नवीन संविधान की रचना की जिसमें गरीब तबके के लोगों को ऊपर आने का अवसर प्राप्त हुआ और आज पिछड़ी जाति के लोग संपन्न व्यक्ति बनकर समानता से आगे बढ़ रहा है। बाबा साहब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल का दिन सभी भारतीयों के लिए खास है,

    क्योंकि यह दिन हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके योगदान को याद करने का एक अवसर प्रदान करता है। भारत के इतिहास में जन्मे कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब भीमाराव अंबेडकर का, जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। डॉ. भीमराव अंबेडकर ऐसे ही एक महान विचारक, समाज सुधारक, और संविधान निर्माता थे, जिनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में कुछ ऐसे महान लोग हैं, जिन्होंने समाज की दिशा और दशा को पूरी तरह बदल दिया।

    डॉ. भीमराव अंबेडकर ऐसा ही एक नाम हैं, जिनका जीवन भारत में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समर्पित था। उनके सम्मान और याद में 14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह केवल एक व्यक्ति की जयंती नहीं, बल्कि एक आंदोलन की याद है। इस अवसर पर सहायक यंत्री आकाश गोयतर, मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, कोमल जैन, राजेश घेंघट, सुभाष सिसौदिया, गोविंदसिंह चैहान, मोहम्मद इसरार, रमेश यादव, शिवराज अहिरवार, बाबूलाल जाटव, हरनाथसिंह मालवीय, कृष्णमोहन जोशी, राहुल मालवीय, अरूणा सोनी, नीलू ठाकुर, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपिका जायसवाल, नरेन्द्र मालवीय, श्रवण सोलंकी आदि मौजूद थे।

    आष्टा। नगरपालिका द्वारा लगभग आधा दर्जन वार्डो को जोड़ने वाले बुधवारा मार्ग पर डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर थे, अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चैरसिया, वार्ड पार्षद रवि शर्मा, श्रीमती लता तेजपाल मुकाती मौजूद रहे।

    भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि बुधवारा मार्ग नगर का मुख्य मार्ग है, लगभग सभी सामग्रियों के प्रतिष्ठान इसी मार्ग पर है, वह चाहे कपड़ा हो, किराना हो, इलेक्ट्रानिक हो या आभूषणों के प्रतिष्ठान। नगर सहित ग्राम्यांचलों से सामग्री क्रय करने आने वाले ग्रामीणजनों का इसी मार्ग पर अत्याधिक आवागमन बना रहता है। आज हमें गर्व है कि नगरपालिका द्वारा इस मार्ग का डामरीकरण कर मार्ग का सुदृढ़ीकरण करने का कार्य प्रारंभ हुआ है।

    नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवारा मार्ग वर्षो पूर्व बना हुआ था, जिसके कारण अनेक जगहों पर गड्डे हो गए थे साथ ही बारिश के दौरान मार्ग अत्याधिक क्षतिग्रस्त हो गया था। परिषद के सामूहिक सहयोग से मार्ग पर डामरीकरण कर मार्ग का सुदृढ़ीकरण करने का निर्णय लिया और आज भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह मार्ग गल चैराहा से लेकर अस्पताल के समीप स्थित पारख मेडिकल तक व्यवस्थित तरीके से लगभग 25 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा।

    नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नपा के तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग निर्माण के दौरान स्वयं मौजूद रहकर तथा निर्माण सामग्री की जांच कर ही कार्य पूर्ण कराएं। यह मार्ग नगर के प्रमुख मार्गो में से एक है, इसलिए उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए ही मार्ग का निर्माण हो। भूमिपूजन अवसर पर विशाल चैरसिया, माखन कुशवाह, सलीम ठेकेदार, गिरजा कुशवाह, अरविंद गुप्ता, मोहित सोनी, कृष्णा मेवाड़ा, रामप्रसाद प्रजापति, रामू गोस्वामी, अनिल महेश्वरी, राजेन्द्र मालवीय, लखन डूमाने आदि मौजूद थे।

    पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना आष्टा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना आष्टा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग अपहृता को जिला राजगढ़ से दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 10.04.2025 को सेमनरी रोड, आष्टा निवासी एक फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना आष्टा में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री आकाश अमलकर के

    मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 12.04.2025 को नाबालिग को जिला राजगढ़ से दस्तयाब किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रमुख भूमिका:- निरीक्षक गिरीश दुबे, सउनि. घनश्याम दांगी, आरक्षक शिवराज, आरक्षक ज्ञानसिंह, आरक्षक शुभम उमाशंकर, महिला आरक्षक हंसा, महिला आरक्षक रजनी, आरक्षक राजेश परमार आदि का विशेष योगदान रहा।

  • सिंगोली में जैन संतो पर हुए हमले के विरोध में जैन श्वेतांबर समाज ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    सिंगोली में जैन संतो पर हुए हमले के विरोध में जैन श्वेतांबर समाज ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पिछले दिनों मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली मे रात्रि विश्राम के दौरान तीन जैन संत शैलेष मुनिजी, बलभद्र मुनिजी एवम मुनींद्र मुनिजी पर अपराधिक मानसिकता रखने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया था। इसके विरोध मे नगर के जैन श्वेतांबर समुदाय द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय मोहन जी यादव के नाम तहसील परिसर मे अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

    जिसमे शासन से मांग की गई कि हिरासत मे लिए गए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये ताकि इस प्रकार की घटना को अन्जाम देने का फिर कोई साहस न कर पाये साथ ही शांति, सद्भाव, अहिंसा तथा अध्यात्म के साथ धर्म के मार्ग पर चलने वाले जैन संतो के विचरण एवम् विश्राम के दौरान प्रशासन द्वारा पुलिस व्यवस्था करके उन्हे सुरक्षा प्रदान की जाये। यदि इस संबंध मे किसी कानून की आवश्यकता हो तो उसे तुरंत बनाकर लागू किया जाये। इस अवसर पर तहसील परिसर में लोकेंद्र बनवट, नगीन वोहरा एडवोकेट, नगीन सिंगी,

    सुरेश सुराणा, निर्मल रांका, नवनीत संचेती, विनीत सिंगी, सुशील संचेती, चंद्र प्रकाश रांका, संजय सिंघवी, प्रदीप वोहरा, नगीन डूंगरवाल, मनीष सुराणा, अशोक रांका, राकेश सोनी, रीलेश बोथरा, नितिन सुराणा, हेमंत वोहरा, अर्पित वोहरा, शैलेष रांका, सुभाषचंद डागरिया, विपिन सिंघवी, नीरज वोहरा, ललित रांका, श्रेयांश बनवट, महिम जैन, मेहुल सुराणा, गौतम सुराणा, अक्षय चतरमुथा तथा अंतिम बनवट की उपस्थिति रही। ज्ञापन का वाचन प्रवक्ता अतुल सुराणा द्वारा किया गया

    *मेंष:-* आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं।दोपहर बाद ज़िम्मेदारी बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है।
    उपाय:- पीपल के वृक्ष की तीन परिक्रमा करें
    *वृष:-* आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आनंद देगा।प्रवास पर जाना पड़ सकता है जो शुभ होगा।
    उपाय:- शिवजी को इत्र अर्पण करें

    मिथुन:-* आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है।
    उपाय:- दही व काले तिल शनिदेव को अर्पण करें
    *कर्क:-*  आज आपको किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।दोपहर बाद पारिवारिक यात्रा बन सकती है।भूमि भवन से लाभ होगा।
    उपाय:- श्री गायत्री चालीसा का पाठ करें

    *सिंह:-* आज किस्मत अब फिर से साथ देने वाली है। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वाद-विवाद खत्म हो जाएगा।शरीर चोट हो सकती है।संतान विवाह की चिंता से मन दुःखी बन सकता है।
    उपाय:- दूध से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें
    *कन्या:-*  आज आपका मूड अच्छा हो रहेगा।आपके पास अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी।अपरिचित व्यक्ति से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
    उपाय:- चंद्रमा को दूध मिश्रित जल का अर्ध्य दें

    *तुला:-* आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है।
    उपाय:- श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें
    *वृश्चिक:-* आज निकटतम लोगो से धोखा मिलेगा।धनहानि सम्भव है।दोपहर बाद मन प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। पत्नी पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। कारोबार में लाभ, यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी, राजकाज में सफलता मिलेगी।
    उपाय:-जरूरतमंद को चरण पादुका पहनाएं

    *धनु:-* आज घर मे उत्सव का वातावरण होगा।मनोरंज में समय व्यतीत होगा।माध्यन्ह बाद आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है।
    उपाय:- तीन अखंड श्रीफल श्री राम मंदिर में अर्पण करें
    *मकर:-* आज अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें।
    उपाय:- हलवे का भोग श्री गणेश को लगाएं

    कुम्भ:-* आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा।धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
    उपाय:-पशुओं को चारा खिलाएं
    *मीन:-* आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे।
    उपाय:-मंदिर में सेवा कार्य करें

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद, भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979, 9406533539*
    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • पड़ोसी मां-बेटे ने ही दिया घटना को अंजाम- भैरुंदा पुलिस ने 25 लाख के सोना चांदी के आभूषण की चोरी का किया खुलासा

    पड़ोसी मां-बेटे ने ही दिया घटना को अंजाम- भैरुंदा पुलिस ने 25 लाख के सोना चांदी के आभूषण की चोरी का किया खुलासा

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- फरियादी को खीर खिलाने के बहाने रेकी कर नींद आने के बाद घर में घुसकर चोरी करने वाले माँ-बेटे को किया गिरफ्तार, चोरी गए 25 लाख के सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी रुपये किए जप्त। सीहोर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार घटनाक्रम- दिनांक 16/03/2025 को फरियादी राजेन्द्र कुमार जोशी पिता बसंतराव जोशी ने रिपोर्ट किया मैं उपरोक्त पते पर रहता हूँ। कृषि विभाग मे ग्राम सेवक के पद पर पदस्थ हूँ। मेरे घर मे मैं एवं मेरी पत्नि ज्योति रहते है व मेरा लडका तनिष्क इंदौर मे रहकर पढाई कर रहा है। दिनांक 28/02/2025 को मेरी पत्नि मेरे लडके तनिष्क के यहाँ पर इंदौर चली गई थी एवं फरियादी घर पर अकेला था।

    मैंने अपने पुराने इस्तेमाली सोने, चाँदी के जेवरात एवं नगदी घर मे लोहे की पेटी मे रखे थे। दिनांक 05/03/2025 को रात्री करीबन 09.00 बजे मैं खाना खाकर सो गया था। अगले दिन दिनांक 06/03/2025 को सुबह करीबन 07.00 बजे जब मैं उठा तो देखा कि मेरे घर के कमरे रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था फिर मैंने पेटी को खोलकर देखा तो उसमे रखे मेरे सोने, चाँदी के जेवरात एवं नगदी रुपये नही थे। कोई अज्ञात चोर मेरे घर मे रात घुसकर पेटी का ताला तोडकर उसमे रखे सोने, चाँदी के जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

    पुलिस कार्यवाही- सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला* द्वारा नकबजनी की इतनी बड़ी घटना की गंभीरता को देखते हुए गहने व नगदी रुपये चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कर कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत व एसडीओपी श्री दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता, साईबर सेल की मदद व मनोवेज्ञानिक तरीके से संदेही महिला अनिता वर्मा पति मुकेश वर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम लाडकुई व उसके 17 साल के नाबालिक लडके से अपराध के संबंध में पूछताछ की गई

    जिनके द्वारा दिनांक 05/03/2025 को रात्रि में फरियादी राजेन्द्र कुमार जोशी के घर मे घुसकर उसको खीर खिलाने के बहाने से घर की रेकी करना एवं फरियादी के सो जाने के बाद लोहे की पेटी का ताला तोडकर सोने, चाँदी के जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके पश्चात आरोपी महिला एवं उसके नाबालिक लड़के के कब्जे से उसकी निशादेही पर आरोपिया के घर की छत पर पौधे की क्यारी की मिट्टी में छुपाकर रखा था जिसे निकालकर पेश करने पर विधिवत। सोना चांदी के आभूषण एवं नगदी 01 लाख कुल कीमत करीबन 25 लाख रूपये का मशरूका जप्त कर आरोपिया को माननीय न्यायालय भैरूंदा एवं बाल अपचारी को किशोर न्यायालय सीहोर पेश किया जाएगा।

    नाम आरोपी- 01.अनिता वर्मा पति मुकेश वर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम लाडकुई। 02.एक अपचारी बालक। वारदात का तरीका- आरोपिया द्वारा अपने नाबालिक बेटे की मदद से फरियादी की पत्नि एवं बेटे के घर से बाहर जाने के बाद मौका देखकर चोरी करने की योजना बनाई और रात मे फरियादी राजेन्द्र कुमार जोशी को खीर खिलाकर सोने के पश्चात उसके घर मे घुसकर लोहे की पेटी का ताला तोडकर उसमे रख सोने, चाँदी के आभूषण एवं नगदी रुपये चोरी कर पुलिस के डर से अपने घर की छत पर बने पोधे की क्यारी मे छुपाकर रखा था। सराहनीय योगदान- उनि पूजा सिहं राजपूत, उनि राजकुमार यादव, आर0 538 रितेश तोमर, आर0 277 आशीष बारेला, आर रवि, आर राजीव एवं साईबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका एवं आर0 818 दीपक जाटव, आर0 547 आनंद गुर्जर की विशेष भूमिका रही।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यातायात नियमों के विरूद्ध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान के दृष्टिगत अनुभाग भेरुंदा अंतर्गत पुलिस की लगातार वाहन चैकिंग जारी
    पुलिस मुख्यालय द्वारा यातायात नियमों के विरूद्ध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान कर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने पर जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे ।

    इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियो को थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चैकिंग एवं जागरूकता अभियान के निर्देश दिये गये थे । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री दीपक कपूर के मार्गदर्शन में अनुभाग भेरुंदा अंतर्गत थानों द्वारा लगातार वाहनों की चैकिंग की जा रही है । अनुभाग अंतर्गत आज दिनाक को वाहन चेकिंग के दौरान कुल 09 चालान किए जाकर 4100 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।

  • 14 अप्रैल 2025 सोमवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा सुबहा 08.27 तक उसके बाद द्वितीया रहेगी।नक्षत्र स्वाति रहेगा। चन्द्र:- तुला का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल:- पूर्व में

    14 अप्रैल 2025 सोमवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा सुबहा 08.27 तक उसके बाद द्वितीया रहेगी।नक्षत्र स्वाति रहेगा। चन्द्र:- तुला का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल:- पूर्व में

    *मेंष* :- आज परोपकार करना हितकर रहेगा।नवीन योजना की रूपरेखा बनेगी।मान सम्मान तथा धन लाभ सम्भव है।परदेश से हर्ष का समाचार मिल सकता है।
    उपाय: आज माँ लक्ष्मी को गन्ना अर्पण करना शुभ है।
    *वृष* :- आज काम के प्रति निष्ठा रखे।इष्टमित्रों के सहयोग से चलते व्यापार में लाभ होगा।उच्चाधिकारियों का सकारात्मक रुझान आपके प्रति रहेगा।
    उपाय: आज शिवजी को पंचमेवा अर्पण करना शुभ रहेगा।

    मिथुन* :-आज सद्कर्म लर ध्यान दे।जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ेगा।व्यापार में स्थिरता बनेगी।प्रतिस्पर्द्धा से से लाभ होगा।आय में बढ़ोतरी होगी।
    उपाय: आज श्रीगणेश को  खड़ा हरा धना अर्पण करना शुभ है।
    *कर्क:-* आज बच्चो लेकर चिंतित हो सकते है।सामाजिक कार्य अधूरे रहने से तथा असामाजिक तत्वों द्वारा परेशानी पैदा करने से मानसिक तनाव हो सकता है।
    उपाय: आज शिवजी को कर्पूर मिश्रित जल अर्पण करें।

    *सिंह:-* आज समय पर लिये गये निर्णय हितकर होंगे।शुभ विचारों का प्रादुर्भाव एवं धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।व्यापार लाभ की वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा।
    उपाय: आज सूर्यदेव को लाल चंदन अर्पण करें शुभ होगा।
    *कन्या* :-  आज देश-विदेश से मिलने वाले शुभ समाचार से आनंद की अनुभूति होगी।धनलाभ होगा पर व्यय भी अधिक होगा।यात्रा शुभ होगी।
    उपाय : आज मां दुर्गा को पान का विडा अर्पण करें।

    *तुला:-* आज पुरुषार्थ करने से भाग्य साथ देगा अतः कर्मवादी बने।मित्र आपके कार्य मे पूर्ण सहयोग करेंगे।स्वस्थ्यय सम्बन्धी नियमो का पालन करे।नवीन कार्य होंगे।
    उपाय: आज कुलदेवी को सौभाग्य की वस्तुओं को अर्पण करें।
    *वृश्चिक:-* आज शरीर का कष्ट व क्रोध की अधिकता से हानि हो सकती है।लाभ कम व्यय अधिक होगा जिससे मन खिन्न होगा।नये कार्य को प्रारम्भ न करे।
    उपाय: श्रीकृष्ण को अखंड श्रीफ़ल अर्पण करना शुभ रहेगा।

    *धनु:-*  आज कार्यक्षेत्र में नई योजनायें बननी शुरू होगी।अधिक परिश्रम करना होगा लाभ भी अधिक मिलेगा।यश की प्राप्ति होगी।मांगलिक कार्य होंगे।
    उपाय: आज श्रीविष्णु को केशर अर्पण करे शुभ रहेगा।
    *मकर:-* आज ससुराल पक्ष से किसी शुभ समाचार के योग है।गृहस्त जीवन की बाधाएं दूर होंगी।शुभ कार्यों में समय व्यतीत होगा।साज सज्जा हो सकती है।
    उपाय: आज भैरवदेव को लौंग का अर्पण करना शुभ होगा।


    *कुम्भ* :- आज गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर किये गए कार्य सिद्ध होंगे।सामाजिक क्षेत्र का विस्तार ,मान सम्मान में वृद्धि होगी।घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।
      उपाय: आज श्रीगणेश को शहद अर्पण करने शुभ होगा।
    *मीन:-* वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकता है।धन के लेनदेन में सावधानी रखें,व्यापारिक स्तिथि मध्यम है।व्यय की अधिकता रहेगी।क्रोध हानि कारक होगा।भाई का सहयोग मिलेगा।
    उपाय: माता सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पण करे।

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539*

    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल,गुराड़िया वर्मा,धुराडा कला,सिद्दीकगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारम्भ, आवास योजना के वितरित किये स्वीकृति पत्र

    हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल,गुराड़िया वर्मा,धुराडा कला,सिद्दीकगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारम्भ, आवास योजना के वितरित किये स्वीकृति पत्र

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हनुमान जन्मोत्सव पर आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर आष्टा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों,चल समारोह एवं महाआरती में शामिल हुए वही ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया । हनुमान जन्मोत्सव पर आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर प्रातः 5:00 बजे आष्टा नगर के प्राचीन चमत्कारिक खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे । यहां पर हनुमान जन्मोत्सव पर

    प्रात 5:00 बजे आयोजित महा आरती में शामिल होकर हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
    प्रातः मंडी गेट स्तिथ ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर से निकले विशाल जुलूस में शामिल हुए,जुलूस का कन्नौद रोड पर स्वागत कर पुजारी जी व अखाड़े के उस्ताद का स्वागत सम्मान किया । विधायक आज आदर्श कॉलोनी,अलीपुर,एवं जावर जोड़ स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर भी पहुंचे यहां पर उन्होंने आरती हवन आदि में शामिल हुए तथा भक्तों के साथ लाइन में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण किया । जावर जोड़ स्तिथ खेड़ापति हनुमान मंदिर पर धर्मेंद्र पहलवान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर पहलवान धर्मेन्द्र मित्र मंडली ने विधायक जी का स्वागत किया ।

    इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षद रवि शर्मा,तेजसिंह राठौर, योगेंद्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। आदर्श कालोनी स्तिथ खेड़ापति हनुमान मंदिर के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रेमनारायण जी गोस्वामी जी का विधायक द्वारा स्वागत सम्मान किया वही मन्दिर समिति ने भी विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा का स्वागत सम्मान कर एक मांग पत्र भी सौपा,अलीपुर मन्दिर समिति की ओर से भी एक मांग रखी गई ।
    दोपहर में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर

    धींगाखेड़ी एवं धर्मपुरी सिद्धिकगंज में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुए । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चल रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ग्राम गुराडिया वर्मा,धुराडा कला एवं सिद्धिकगंज में आयोजित कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया एवं इन तीनों पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन ग्रामीणों के आवास स्वीकृत हुए उन्हें आयोजित कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र वितरित किये। जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा गांव-गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जितने भी पुराने जल स्रोत है उन्हें पुनर्जीवित करने का अभियान शुरू किया हुआ है हम सबको भी इस अभियान में जन भागीदारी के तहत सहयोग प्रदान करके गांव में जो भी तालाब,कुए,तलाई बाबड़ी या अन्य कोई पुराना जल स्रोत हो उन्हें जन भागीदारी से साफ सफाई कर गहरीकरण का कार्य करना चाहिए ताकि गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रह सके और इससे जमीनी जलस्तर बढ़ सके । कार्यक्रम में तीनों पंचायत में आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए । मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,शिव पाटीदार,राजेन्द्र केशव,महेंद्र ठाकुर,कुलदीप धुराडा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के अंजनी नगर छोटा खेड़ापति पर हनुमान जन्म उत्सव अभिषेक हवन आरती एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के अंजनी नगर छोटा खेड़ापति पर हनुमान जन्म उत्सव अभिषेक हवन आरती एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ,जिसमे क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर,नगर पालिका अध्यक प्रतिनिधि श्री राय सिंह जी मेवाड़ा पार्षद रवि जी शर्मा,श्री तेज सिंह जी राठौर ,वरिष्ठ पत्रकार श्री सुशील जी संचेती भाजपा नगर मंडल अध्यक श्री मति अंजली विशाल चौरसिया,पूर्व पार्षद गिरजा माखन जी कुशवाह ने

    भगवान हनुमान जी के दर्शन किए साथ ही मंदिर की नींव जिन्होंने रखी ऐसे वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रेम नारायण जी गोस्वामी का सभी ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया ,प्रकाश कुशवाह,महेश जी मेवाड़ा,बबली जी ख़ड़ेलवाल आनद गोस्वामी ,भीमा कुशवाह ,बबलू मालवीय ,जिम्मी राठौर,सुनील महेश्वरी,सुनील कटारा ,सहित धर्म प्रेमी बंधु माता बहनो ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की संचालन पंकज यादव एवं कुशलपाल लाला द्वारा किया गया अंत मे सभी का आभार मन्दिर समिति के अध्य्क्ष अरविंद गोस्वामी द्वारा पधारे हुए सभी भक्तजन का आभार व्यक्त कर सभी को शुभकामनाएं प्रदान की।

  • स्वर्गीय सेठ श्री मांगीलाल जी साहू की स्मृति में पुत्रो ने लगाई प्याऊ, विधायक ने किया शुभारम्भ

    स्वर्गीय सेठ श्री मांगीलाल जी साहू की स्मृति में पुत्रो ने लगाई प्याऊ, विधायक ने किया शुभारम्भ

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आष्टा नगर के वरिष्ठ गल्ला व्यापारी,समाजसेवी स्वर्गीय सेठ श्री मांगीलाल जी साहू की स्मृति में आज नगर के कन्नौद रोड पर उनके पुत्र राजकुमार साहू एवं जितेन्द्र साहू ने अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी साहू की स्मृति में शीतल शुद्ध पेयजल हेतु पानी की प्याऊ स्थापित की । आज एक सादे समारोह में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,

    पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार ने उक्त प्याऊ का फीता काट कर शुभारम्भ किया एवं स्वर्गीय सेठ श्री मांगीलाल जी साहू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,प्रभुप्रेमी संघ के प्रदीप प्रगति, पार्षद तेजसिंह राठौर,जितेन्द्र धाड़ीवाल,राहुल धाड़ीवाल,
    संजय जैन,सहित सभी नागरिको का राजकुमार साहू,आरुष-अनन्त साहू द्वारा स्वागत सम्मान किया ।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सेमनरी रोड स्थित माॅडनर् पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में आज दिनांक 12/04/2025 को कक्षा नसर्री से कक्षा 11वीं तक के वाषिर्क परीक्षा परीणाम की घोषणा की गई। जिसमें कक्षा-नसर्री में रागीनी कुषवाहा प्रथम, अनाईका चैहान द्वितीय, सानवी प्रजापति तृतीय, कक्षा-एल.के.जी. में लाईबा षैख प्रथम, अनाया खान द्वितीय, कामीनी मालवीय तृतीय, कक्षा-यू.के.जी. में परिधी वमार् प्रथम, फबिया खान द्वितीय, लतेष कुमार तृतीय, कक्षा-1ली में हषिर्ता प्रथम, हषर्वधर्न घंघोरिया द्वितीय, राजवीर गोयल तृतीय, कक्षा-2री में श्रव्या परमार प्रथम, दिृष्टी चैहान द्वितीय, कनक वमार् तृतीय, कक्षा-3री में कुमकुम बैरागी प्रथम,

    विजय कुमार द्वितीय, अग्रिमा तिवारी तृतीय, कक्षा-4थी में मनष्वी कुषवाहा प्रथम, वैदिका अजनोदिया द्वितीय, भुमिका सेन तृतीय, जजा खान तृतीय, कक्षा-6वीं में आरवी परमार प्रथम, महीमा परमार द्वितीय, सुमित विष्वकमार् तृतीय, आदिष जैन तृतीय, कक्षा-7वीं में नितिन वमार् प्रथम, जिया जायसवाल द्वितीय, दिव्या राजपूत द्वितीय, प्रतिक उज्जैनिया तृतीय, कक्षा-9वीं में आरूषी परमार प्रथम, मधु धनवाल द्वितीय, मेघा परमार तृतीय, कक्षा-11वीं में यष सेन प्रथम, अनुष्का करमोदिया द्वितीय, प्रियांषी पटेल तृतीय, अभिनव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को सिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर संस्था के मागर्दषर्क षंकर लाल परमार, कुंवर लाल परमार, भीम सिंह ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार, प्राचायर् श्री षैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचायर् विकास चैरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, संदीप जोषी, राजेष बड़ोदिया, रजत धारवा, पंकज ठाकुर, सुबोध हजेला, निमर्ला सारसिया, करिष्मा चैपड़ा, अंजली चैरसिया, अंजु नावड़े, रचना ठाकुर, अनीता परमार, नीता सक्सेना, ईषा जैन, इतिका चैहान प्रियंका सारसिया, पायल ठाकुर, अवनि जैन, पूजा ठाकुर आदि ने विद्याथिर्यों की इस सफलता पर सभी छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई षुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जल ही जीवन है,इसे व्यर्थ ना बहाये,
    जनता को पानी भी पिलाये ओर पानी भी बचाये ये आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है-गोपालसिंह इंजीनियर
    जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विधायक ने आष्टा की 6 पंचायतो को विधायक निधि ने सौपे 6 पानी के टैंकर,सरपंचों ने किया आभार व्यक्त। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महावीर जन्मकल्याणक दिवस पर अपने संबोधन में देश के नागरिको को 9 संकल्प दिलाये है,उसमे सबसे पहला संकल्प यह दिलाया की पानी को बचाया जाये ।

    हम सब को भी प्रधानमंत्री जी द्वारा दिलाये एक संकल्प के तहत जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करे,व्यर्थ में पानी को बर्बाद ना होने दे,क्योकि आज बूंद बूंद पानी का महत्व है। गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है,ग्रामीण क्षेत्रो में जमीनी जल स्तर धीरे धीरे नीचे उतरता जा रहा है । आने वाले दिनों में गर्मी का पारा ओर बढेगा ऐसे में किसी को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े उसको ध्यान में रखते हुए मप्र सरकार द्वारा शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जागरूकता का परिचय देते हुए विधायक निधि से आष्टा क्षेत्र की 6 पंचायतो को 6 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए है ।

    आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायत गुराड़िया वाज्यापता, भवंरा, पाड़लिया, बमूलिया भाटी, लौरास कलाँ, पगारिया राम को विधायक कार्यालय पर एक सादे समारोह में सभी पंचायतो के सरपंचों को पेयजल हेतु टैंकर प्रदान किये । विधायक ने सभी टैंकरों को हरी झंडी दिखा कर पंचायतो के लिये रवाना किया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इन टैंकरों के माध्यम से ग्रामवासियों को सुलभता से गमी में जल मिल सकेगा एवं गर्मी के मौसम में आने वाली पानी की समस्या भी दूर होगी। विधायक ने सभी सरपंचों से आव्हान किया कि वे सभी अपनी अपनी पंचायतो में देश के प्रधानमंत्री जी का यह संदेश भी पहुचाये की

    हम किस तरह पानी को बचा सकते है जरूर बचाये एवं इस बार आने वाली बारिश में गांव का पानी गांव में ओर खेत का पानी खेत मे रहे को लेकर भी अभियान चलाना चाहिये ताकि जमीनी जल स्तर बढे । टैंकर वितरण के दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू परमार,ब्रजकिशोर सोनी,नरेन्द्र भाटी,कृपाराम मितवाल,डॉ रतनसिंह ठाकुर,अंकुर परमार,विनोद वर्मा सहित सभी सरपंच,सचिव,ग्रामीणजन,भाजपा के कार्यकर्ता आदि उपस्तिथ थे‌। सभी सरपंचों ने पंचायत की ओर से विधायक का टैंकर प्रदाय किये जाने पर आभार व्यक्त कर उनका सम्मान किया।