Category: News

Your blog category

  • थाना आष्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- छह माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    थाना आष्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- छह माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना आष्टा पुलिस ने अपराध क्रमांक 638/24, धारा 376 भादंवि एवं अन्य धाराओं में पंजीबद्ध प्रकरण में छह माह से फरार चल रहे आरोपी सुदीप पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा,

    उम्र 22 वर्ष, निवासी विजय टॉकीज के पास, थाना मोतीनगर, जिला सागर को सागर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले, आरक्षक शिवराज चंद्रवंशी, विनोद परमार एवं शैलेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    मेंष* :-  आज कुटुम्बजनों से संबंध मधुर रहने के साथ शुभ मांगलिक कार्यो में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में तरक्की रहेगी।आत्मबल बढेगा।
    उपाय:- सूर्य देव का पूजन करें
    *वृष* :- आज प्रत्येक कार्यो में विलम्बकारित करेगा।सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद हो सकता है।दोपहर बाद चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है।निवेश का योग मिल सकता।
    उपाय:- नंदी देव का पूजन करें

    *मिथुन* :- आज उच्च अभिलाषा से अपना दिन प्रारम्भ करेंगे।सबको साथ लेकर चलने से प्रतिष्ठा में वृर्द्धि होगी।माध्यन्ह बाद साझेदारी व्यापार में हानि हो सकती है।आर्थिक व्यय बढेगा।
    उपाय:- तुलसी के पौधे की पूजा करें
    *कर्क:-*  आज दिन प्रतिदिन की आमदनी में वृद्धि होगी।धन संचय होगा।छोटी यात्राएं हो सकती है।आभूषण क्रय के योग बनते है।परोपकार की सोच बढ़ेगी।
    उपाय:- दही भात पीपल के सामने रखें

    *सिंह:-* आज दुसरो का सहयोग आप कर सकते है।आपकी लेखन प्रतिभा भी विकसित होगी।भावुकता हो सकती है।जीवन मूल्यों से समझौता नही करेंगे।
    उपाय:- गूग्गल का होम घर में करें
    *कन्या* :-  आज आवश्यक झूठी बदनामी से मनप्रसन्न हो सकता है।पारिवारिक व्यवाहार में सावधानी रखना आवश्यक है।दोपहर बाद रुके कार्य तेजी से पूरे होंगे।शत्रु से मित्रता हो सकती है।
    उपाय: पान का बीड़ा श्री कृष्ण को अर्पण करें

    *तुला:-* आज भ्रम के जाल से बहार होंगे नये सम्बन्धो की इबारत लिखने का समय है।माध्यन्ह बाद पैरों में पीड़ा तकलीफ दे सकती है।कोई दुःखित सूचना मिल सकती है।
    उपाय:- मिठाई ब्राह्मण बालक को दे
    *वृश्चिक:-* आज तर्क की निपुणता से अपने कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।कठोर परिश्रम कार्य सिद्ध करेंगे।भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।भूमि भवन से लाभ की सम्भवना बनती है।
    उपाय:- रुई मंदिर में दान करें

    *धनु:-*  आज आध्यत्मिक कार्यो में मन लगेगा।विधार्थियो को आशानुकूल सफलता बन सकती है।व्यापार , नौकरीं व सेवा कार्यो में नवीनता से आपको पहचान मिलेगी।आत्मबल मजबूत होगा।
    उपाय:- चंदन भगवान शिव पर अर्पण करें
    *मकर:-* आज विवाहित व अविवाहित दोनो के लिये समय बाधाओं बाला है।आलस्य बढेगा।दोपहर बाद मांगलिक कार्यो से सम्बंधित कार्यो में उपस्तिथि हो सकती है।वाणी पर नियंत्रण रखें।
    उपाय:- चीटियों को आटा डालें

    *कुम्भ* :- आज निवेश से आशानुकूल परिणाम मिलेगा।नौकरीं में स्थानांतरित होने के योग बनते है।दोपहर बाद असंतुलित खर्च आपके आय बजट को बिगाड़ सकता है।
    उपाय:- गुड़ की मिठाई घर में बनाकर नैवेद्य लगाएं
    *मीन:-* आज तांत्रिक प्रयोगों में आप लग सकते है।विधार्थियो को शिक्षा में अच्छा समय रहेगा।प्रेम सम्बन्धो की परिणति विवाह में होने के योग भी बनते है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    उपाय:कर्पूर का धुआं घर में करें

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539*

    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • सायबर सेल सीहोर पुलिस ने गुम हुये 150 स्मॉर्ट मोबाईल को तकनीकी सहायता से खोजकर, मोबाइल के मालिकों को किया सुपुर्द

    सायबर सेल सीहोर पुलिस ने गुम हुये 150 स्मॉर्ट मोबाईल को तकनीकी सहायता से खोजकर, मोबाइल के मालिकों को किया सुपुर्द

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- दिनांक 17.04.2025 को श्री दीपक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सीहोर ने सभी गुम मोबाईलों को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया।
    जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये है । पुलिस को इस तरह की नियमित तौर पर सूचना या शिकायते प्राप्त होती हैं । ऐसे पीड़ित मोबाईल धारकों द्वारा सीहोर पुलिस को मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये थे । पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार सायबर सेल द्वारा उक्त गुम मोबाईल खोजने का विशेष अभियान चलाया गया ।

    इसी क्रम में सायबर सेल एवं मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा लगभग 6 माह के प्रयासों के बाद गुम मोबाईलों को तकनीकी सहायता से सर्च किया गया जिसमें से कुल 150 गुम मोबाईल की पतारसी कर प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई, जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख रूपए है ।
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभा गृह में 102 गुम मोबाईल को वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया गया ।

    अन्य 48 मोबाइल का वितरण पूर्व में भी वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया जा चुका है।
    इस अवसर पर स्टूडेन्ट से लेकर बुर्जुग सभी वर्ग के व्यक्ति थे, जब सभी को मोबाइल सुपुर्द किये गये, तो उनके द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये सायबर सेल जिला पुलिस सीहोर का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
    भविष्य में भी लगातार सायबर सेल व मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा काम करते हुये अधिक से अधिक से खोये हुये मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जायेगा ।
    इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा उपस्थित सभी मोबाइल धारकों को

    सायबर अपराध के संबंध में सायबर फ्रॉड से सर्तक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, प्राइवेसी सिक्यूरिटी सही रखने, डिजिटल अरेस्ट के विषय में जागरूक किया, कोई गोपनीय सूचना,फोटो ग्राफ, वीडियोग्राफ आदि किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करने, और कुछ होने पर जिले की सायबर सेल शाखा के मोबाइल नम्बर 7049128208 या 1930 पर सम्पर्क करने की जानकारी दी गई ।
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत एवं सायबर सेल की टीम उपस्थित रही ।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- ✅ पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिला सीहोर में दिनांक 17-18 अप्रैल-2025 को नाईट कोम्बिग गस्त की गई ।
    ✅अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत द्वारा थाना आष्टा एवं पार्वती, तथा जिले के अनुभाग बुदनी, नसरूल्लागंज एवं सीहोर शहर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबंधित एसडीओपी/ सीएसपी द्वारा आवश्यक निर्देश देकर किया रवाना ।

    ✅210 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की पृथक प़ृथक टीम बनाकर की गई कोम्बिग गस्त। ✅ कोम्बिग गश्त के दौरान कुल 146 वारंटी ( स्थाई वारंट, गिरफतारी वारंट एव अन्य अपराध में फरार ) को किया गिरफतार ।
    ✅128 चिन्हित अपराधी (जिला बदर, निगरानी बदमाश, गुण्डा) को चेक किया ।
    ✅अन्य कार्यवाही के तहत आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना इछावर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध प्रकरण बनाया गया । ✅सर्वाधिक कार्यवाही करते हुये थाना भैरूंदा

    द्वारा 28, थाना आष्टा द्वारा 20, थाना कोतवाली द्वारा 17, थाना रेहटी द्वारा 16, थाना इछावर द्वारा 11 स्थाई एवं गिरफतारी वारंटियों को पकड़ा जाकर उत्कृष्ठ कार्य किया गया ।
    ✅अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण की द़ृष्टि से सम्पूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी रात्रि काम्बिंग गश्त की गई।
    ✅कोम्बिंग गस्त की टीम को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा दिया जायेगा इनाम ।
    ✅उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से आगे भी लगातार होती रहेगी ।

  • भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे सिद्दीकगंज, बस्ती में हितग्राहियों से मिले, रामदेवरा मन्दिर में की सफाई

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुआ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर रजत जयंती ग्राम सिद्दीकगंज पहुचे । भाजपा मगरदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित बस्ती चलो अभियान के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज की बस्तियों का भ्रमण किया । बस्ती में विधायक ने मप्र शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की एवं

    उनेह किन किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है,लाभ प्राप्त होने में कोई परेशानी तो नही हो रही है,गरीब कल्याण योजना का निशुल्क अनाज मिल रहा है, आवास योजना का किस किस को लाभ मिल,किसान सम्मान निधि खाते में आ रही है या नही,सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगो ने योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि जानकारी दी । बस्ती चलो अभियान के तहत अनुसूचित जाति के सरपंच महेंद्र काजले के निवास पहुचे ओर उनके साथ भोजन किया । सिद्दीकगंज के तालाब का निरीक्षण किया एवं उसे जनभागीदारी से गहरीकरण करने का

    पंचायत को निर्देश दिये विधायक ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती की प्रतिभावान बच्चियों का स्वागत सम्मान किया । बस्ती में स्तिथ रामदेवरा मन्दिर की सफाई कर स्वछता अभियान चलाया। बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ राकेश सिसोदिया,अनुसूचित जनजाति वर्ग के सरपंच महेंद्र काजले, हरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र धारवा, नीरज सोलंकी, अरुण श्रीवास्तव,रेवाराम पटवा, राकेश सेन,धर्मेंद्र मालवीय, राहुल बडगूजर,धर्मेंद्र मालवीय कातला सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संविधान की प्रति हाथों में लहराने वालो की कांग्रेस ने ही बाबा साहब को दो बार चुनाव में हराने का किया था कार्य, ये है कांग्रेस का दोहरा ओर दोगला चेहरा- गोपालसिंह इंजीनियर, सिद्दीकगंज में मनाई गई अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती, अंबेडकर परिसर निर्माण हेतु विधायक ने 15 लाख देने की घोषणा की। जो कांग्रेस के युवराज,उनकी पार्टी के नेता दिनरात,सोते बैठते,खाते पीते हर जगह,हर स्थान पर बाबा साहब के लिखे संविधान की प्रति लहराते दिखते है,संविधान,संविधान चिल्लाते है,जरा उनसे केवल इतना पूछा जाये की संविधान की रक्षा की इतनी इतनी बड़ी बड़ी बातें चिल्ला चिल्ला कर करते

    हो तो आजादी के बाद देश मे हुए लोकसभा के चुनाब में उस ही संविधान के निर्माता,रचियता बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने,कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा करके उनेह हरवाने का काम एक बार नही दो बार क्यो किया था.? ये कांग्रेस का दोहरा ओर दोगला चरित्र है । बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया आज उस संविधान के कारण ही आज गरीब,पिछड़े,अनुसूचित जाति,जनजाति,गरीब का देश का,समाज का उत्थान,विकास हुआ है । उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज सिद्दीकगंज में डॉ बीआर अंबेडकर समिति द्वारा अंबेडकर जी एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि

    कांग्रेस के दोहरे चेहरे को हम सब को पहचानना होगा,कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को धोखा दिया है । पहले उनेह दो बार चुनाव में हरवाया,फिर उनेह कांग्रेस के शासन के होते हुए भारत रत्न नही दिया गया । जब भाजपा के समर्थन वाली केंद्र में सरकार आई तब बाबा साहब को भारत रत्न दिया,आज पूरे देश मे पंचतीर्थ का विकास आपके सामने है जो भाजपा की ही देन है। कांग्रेस की निगाह हमेशा आपके वोट पर ही रहती है,अब आपको कांग्रेस को पहचानना होगा और यह भी तय करना होगा । भाजपा ने बाबा साहब के लिये देश मे ओर विदेश में क्या क्या किया उसको भी आपको देखना समझना होगा ।

    इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने समिति की मांग पर अंबेडकर परिसर के साथ धर्मशाला भवन निर्माण हेतु 15 लाख की राशि देने की घोषणा की जिसका उपस्तिथ सभी नागरिको ने स्वागत किया । इस अवसर पर ग्राम में विशाल रैली निकाली गई । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर परिसर में लगाई गई बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण किया । कार्यक्रम में जोरावरसिंह दूधी,आत्माराम पचलासिया,बुलचन्द मालवीय,बलवंतसिंह बगाना,प्रेमनारायण सोलंकी
    महेंद्रसिंह काजले,विजय नागेश्वरी,राजाराम दूधी,सोहन देलमी,सुनील चौहान सहित समिति के सभी सदस्यो ने विधायक का स्वागत सम्मान किया।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुचे। आज विधानसभा भवन भोपाल के कक्ष क्रमांक 6 में विधानसभा की “याचिका एवं अभ्यावेदन समिति” की बैठक आहूत की गई थी। आष्टा विधायक विधानसभा की उक्त महत्वपूर्ण समिति के सदस्य है। समिति की बैठक में महत्वपूर्ण कार्यो की समीक्षा की गई एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

  • भीषण सड़क दुर्घटना, 25 यात्री घायल, इंदौर-भोपाल बायपास के निकट यात्री बस और गैस टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत, गैस टैंकर से रिसने वाली गैस आग के गोले में हुई तब्दील, औद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे किसी राहगीर ने डायल 100 पर सूचना दी कि इंदौर-भोपाल बायपास क्रिसेंट चौराहे के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। राहगीर ने 100 डायल को बताया कि एक गैस टैंकर और यात्री बस में टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस टैंकर से रिसने वाली गैस आग में तब्दील हो गई और बस को भी आग की चपेट में ले लिया। बस में 25 यात्री सवार थे। बस इछावर से सीहोर आ रही थी। आग इतनी भीषण थी कि आग और काले धुएं का गुबार आसमान में दूर से ही दिखाई दे रहा था।

    आग ने उस वक्त घटना स्थल के पास से निकलने वाले राहगीरों और वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल था। डायल 100 की सूचना पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा कमान्ड सेंटर की प्रभारी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुई। महज पांच से दस मिनिट के भीतर एसडीआरएफ की टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन की अन्य टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई और बचाव की कार्रवाई यु़द्ध स्तर पर शुरू कर दी।

    कुछ ही पल में अग्निशमन दल ने गैस टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को बंद कर आग पर काबू पाया। बस में सवार सभी 25 घायल यात्रियों को निकालकर पास ही बनाये गये बचाव एवं राहत शिविर तथा जिला अस्पताल पहुंचाया गया और गम्भीर रूप से घायल हुए यात्रियों को भोपाल रेफर किया गया। भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी भी राहत एवं बचाव की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। यह पूरा दृश्य सीहोर में आयोजित औद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का था। यह सीन इतना वास्तविक था कि आसपास के नागरिक अचंभित रह गये और इस घटना की सच्चाई जानने के लिए कई नागरिकों ने प्रशासन के आला अफसरों को फोन भी लगा लिया।

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन, एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद सिंह राजवत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएसपी श्री निरंजन सिंह राजपूत, होम गार्ड कमान्डेंट श्रीमती नीलमणी लड़िया सहित पुलिस की टीम, नगर पालिका और जिला अस्पताल की टीम, राजस्व विभाग की टीम तथा गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गैल) की टीम ने इस पूरी घटना को मूर्त रूप दिया।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर जिले का चिंतामन गणेंश मंदिर और सलकनपुर धाम, आस्था के बड़े केन्द्र के रूप में देश दुनियॉं में प्रसिद्ध हैं। इन दोनों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के साथ ही अब देवबड़ला भी धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है। यहॉं आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह नेवज नदी के उदगम स्थल और घने जंगलों में होने के कारण यहां का प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं।

    देवबड़ला सीहोर जिले की जावर तहसील के ग्राम बीलपान के घने जंगलों की बीच विंध्याचल पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। देवबड़ला का मालवी में अर्थ है जंगल, अर्थात घने जंगलों में देवों की भूमि। पुरात्व की दृष्टि से यह क्षेत्र अमूल्य धरोहर है। देवबडला में खुदाई के दौरान 11वीं 12 शताब्दी के परमार कालीन शिव मंदिर और अन्य मंदिर मिले हैं। खुदाई में शिव मंदिर के साथ ही 20 से अधिक प्रतिमाएं भी मिली हैं। इनमें मूर्तियों में ब्रह्मदेव, विष्णु, गौरी, भैरव, नरवराह, लक्ष्मी, योगिनी, जलधारी, नंदी, और नटराज की प्रतिमाएं शामिल हैं।

    इस अमूल्य धरोहर को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग द्वारा वर्ष 2015 में यहॉ खुदाई शुरू की गई। मई 2016 में शिव मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। यह मंदिर 51 फीट ऊंचा है और इस मंदिर का कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे मंदिर का निर्माण 2024 में पूरा कर लिया गया। इन मंदिरों को मूल स्वरूप देने के लिए मंदिर के अवशेषों को जोड़ने में चूना, गुड़, गांद, उड़द, मसूर, जैसे प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग किया गया है। देवबड़ा के मंदिर प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट होना माना जाता हैं।

    खुदाई में मिले मंदिरों को फिर से उसी स्थिति में बनाने के लिए पहले मलबा सफाई का काम किया जाता है। इसके बाद डॉक्यूमेंटेशन कर पता लगाया जाता है पूर्व में मंदिर का स्ट्रक्चर कैसा रहा होगा। गर्भगृह में कौन सी प्रतिमा होगी। गणपति कहां होंगे। इसके बाद पत्थरों पर नंबर डाले जाते हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि मंदिर निर्माण में कौन सा पत्थर कहां लगाया जाएगा। इस विधि को कंजर्वेशन या पुनर्स्थापन विधि कहते हैं। देवबड़ला स्थान भोपाल तथा इंदौर से 115 किलो मीटर दूर है। भोपाल या इंदौर मध्य आष्टा नगर से देवबड़ला के लिए सड़क मार्ग से जा सकतें हैं।

    सीहोर जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 75 किलोमीटर है। सारू-मारू की गुफाएं- सरु मारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल है। तथागत गौतम बुद्ध के शिष्य महामोद्गलायन और सारीपुत्र के समय की हैं। यह स्थल सीहोर जिले के बुधनी तहसील के ग्राम पान गुराड़िया के पास स्थित है। यह स्थल सांची से लगभग 120 किलोमीटर दूर है। इस स्थल में कई स्तूपों के साथ-साथ भिक्षुओं के लिए प्राकृतिक गुफाएं भी हैं। गुफाओं में कई बौद्ध भित्तिचित्र (स्वस्तिक, त्रिरत्न, कलश) पाए गए हैं। मुख्य गुफा में अशोक के दो शिलालेख पाए गए थे, जो अशोक के संपादकों में से एक है, और एक शिलालेख में अशोक के पुत्र महेंद्र की यात्रा का उल्लेख है।

    अन्य शिलालेख के अनुसार सम्राट अशोक जब विदिशा में निवास करते थे। उस समय उनके द्वारा इस स्थल की यात्रा की गई थी। सम्राट अशोक के राज्यकाल के पहले की गुफाएं व स्तूप हैं। यहां सम्राट अशोक सम्राट बनने के बाद आए थे। जिसके शिलालेख सांची में सुरक्षित रखे गए हैं। बुधनी का बुद्धकाल में बुद्धनगरी था, बुधनी के पास तालपुरा नामक स्थान पर भी बुद्ध के स्तूप निर्मित हैं। लगभग 50 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इसी पहाड़ी में शैल चित्र एवं 25 से अधिक बौद्ध स्तूप हैं। जिनका रख-रखाव और संरक्षण राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग किया जाता है।

  • जिले के सभी जनपदों में रोजगार शिविरों का आयोजन

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर जिले के सभी जनपदों में 17 से 22 अप्रैल तक प्रात: 10:30 से शाम 04 बजे तक रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन रोजगार शिविरों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाईजर, कैश ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को जनपद पंचायत बुधनी में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 21 अप्रैल को जनपद पंचायत इछावर, 22 अप्रैल को जनपद पंचायत भैरूंदा में प्रात: 10:30 से शाम 04 बजे तक रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार शिविरों में 18 से 45 वर्ष के 10 वी पास/फेल आवेदक उपस्थित हो सकते हैं।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत जिले के अनेक ग्रामों में कूप मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डैम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं

    संवर्धन से संबंधित खेत, तालाब, अमृत सरोवर, परकोलेशन टैंक, डगवेल, तालाब जीर्णोद्धार, जनभागीदारी के कार्य, कूप एवं बाउंड्री मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अन्तर्गत समाज की भागीदारी तथा और विभिन्न सहयोगी विभागो की समेकित पहल से मुख्यत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार करना है। इसके साथ ही जल स्त्रोत में प्रदूषण कम करना, साफ सफाई करना, पौधरोपण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के चर्च मैदान पर जारी 85 दिवसीय ग्रीष्म कालीन निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के अलावा जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को खेले गए मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ब्लू को 2-1 से हराया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज अहिरवार, विपिन पवार, आनंद उपाध्याय आदि ने यहां पर इच्छुक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

    गुरुवार की शाम को खेले गए ब्लाक स्तरीय फुटबाल मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अथर्व-अराफात ने एक-एक गोल किया। वहीं सीहोर ब्लू की ओर से एक मात्र गोल अग्रिम ने किया। इसके अलावा बुधवार को सीहोर बाइज और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य मैच खेला गया। इसमें सीहोर बाइज ने एक गोल से सीहोर चिल्ड्रन को हराया। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से अंश ने एक गोल किया था। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को सीहोर बाइज और सीहोर ब्लू के मध्य शाम को पांच बजे किया जाएगा। एसोसिएशन के द्वारा शाम चार बजे से प्रशिक्षण आरंभ हो जाता है।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन द्वारा प्रति गुरुवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत जिले में संचालित सभी गतिविधियों की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासखंडवार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्यान्न उठाव, मोबाइल एप के माध्यम से शालाओं का निरीक्षण, “पोषण पखवाडा” अभियान तथा जिले में शाला स्तर पर शिक्षकों द्वारा किये जा रहे नवाचार संबंधी कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों

    को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में खाद्यान्न उठाव में समस्या आ रही है उनका त्वरित निराकरण करें। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सीहोर विकासखंड के ग्राम पाडली स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती अर्पणा लवाहे द्वारा पीएम पोषण योजना के तहत शाला परिसर में बनाई गई मां की बगिया की सराहना की गई। इसके साथ ही आष्टा विकासखण्ड के चुपाडिया स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन एवं शिक्षकों, विद्यार्थियों, रसोइयों द्वारा शाला में बनाई गयी माँ की बगिया, पोषण वाटिका, औषधीय वाटिका के संबंध में चर्चा कर प्रोत्साहित किया गया एवं सराहना की गई।

  • सायबर सेल सीहोर पुलिस ने गुम हुये 150 स्मॉर्ट मोबाईल को तकनीकी सहायता से खोजकर, मोबाइल के मालिकों को किया सुपुर्द

    सायबर सेल सीहोर पुलिस ने गुम हुये 150 स्मॉर्ट मोबाईल को तकनीकी सहायता से खोजकर, मोबाइल के मालिकों को किया सुपुर्द

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 17.04.2025 को श्री दीपक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सीहोर ने सभी गुम मोबाईलों को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया। जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये है । पुलिस को इस तरह की नियमित तौर पर सूचना या शिकायते प्राप्त होती हैं । ऐसे पीड़ित मोबाईल धारकों द्वारा सीहोर पुलिस को मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये थे ।

    पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार सायबर सेल द्वारा उक्त गुम मोबाईल खोजने का विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सायबर सेल एवं मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा लगभग 6 माह के प्रयासों के बाद गुम मोबाईलों को तकनीकी सहायता से सर्च किया गया जिसमें से कुल 150 गुम मोबाईल की पतारसी कर प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई, जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख रूपए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभा गृह में 102 गुम मोबाईल को वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया गया।

    अन्य 48 मोबाइल का वितरण पूर्व में भी वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया जा चुका है। इस अवसर पर स्टूडेन्ट से लेकर बुर्जुग सभी वर्ग के व्यक्ति थे, जब सभी को मोबाइल सुपुर्द किये गये, तो उनके द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये सायबर सेल जिला पुलिस सीहोर का धन्यवाद ज्ञापित किया। भविष्य में भी लगातार सायबर सेल व मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा काम करते हुये अधिक से अधिक से खोये हुये मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा उपस्थित सभी

    मोबाइल धारकों को सायबर अपराध के संबंध में सायबर फ्रॉड से सर्तक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, प्राइवेसी सिक्यूरिटी सही रखने, डिजिटल अरेस्ट के विषय में जागरूक किया, कोई गोपनीय सूचना,फोटो ग्राफ, वीडियोग्राफ आदि किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करने, और कुछ होने पर जिले की सायबर सेल शाखा के मोबाइल नम्बर 7049128208 या 1930 पर सम्पर्क करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत एवं सायबर सेल की टीम उपस्थित रही।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- गुरु ने ज्ञान भी दिया और प्राण भी । यह कहना है जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज के अनन्य भक्त ग्राम भीलखेड़ी निवासी कुमेरसिंह का। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझते कुमेरसिंह आज अपने पुत्र और मित्रों के साथ पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार के कार्यालय पर आये और स्वामी जी के परामर्श तथा अपनी प्रबल जिजीविषा और आस्था के बल पर गम्भीर बीमारी पर विजय प्राप्त करने के अनुभव साझा किए ।

    प्रभु प्रेमी संघ से जुड़े कुमेर सिंह तथा उनके पुत्र हेमराज सिंह ने बताया कि उन्हें कैंसर हो गया था । शुरुआत में परिजन सहित हम सभी लोग चिंतित भी रहे। आधुनिक चिकित्सा उपाय के साथ ही तरह तरह के देशी उपाय भी शुभचिंतकों ने बताए । कुमेर सिंह ने बताया कि उनकी अपने गुरु के प्रति अटूट आस्था है और हमने उनके दर्शन करके आशीर्वाद और परामर्श लेने का विचार किया ।
    स्वामी जी ने आत्मविश्वास और श्रद्धा बनाए रखने तथा आधुनिक सुविधा से युक्त केंसर हॉस्पिटल में ही विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराने की

    प्रेरणा दी और प्रभु कृपा से पूर्ण रूप से स्वस्थ भी हो गए । पूर्व नपाध्यक्ष तथा प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार ने उनके हौसले और आस्था का अनुमोदन करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्री परमार ने कुमेर सिंह और उनके पुत्र को स्वामी जी का चित्र भेंट किया । इस अवसर पर प्रभुप्रेमी संघ के सदस्य तथा स्वर्णकार समाज के मार्गदर्शक मनोज सोनी काका, शंकर बोड़ाना तथा वरिष्ठ समाजसेवी और मुनि सेवा समिति के पूर्वाध्यक्ष सुनील प्रगति आदि भी मौजूद थे ।

  • थाना जावर पुलिस द्वारा तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई

    थाना जावर पुलिस द्वारा तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 18.04.2025 को थाना जावर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तेज आवाज (पटाखा जैसी आवाज) करने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की गई। मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 37 जेडबी 5457 चालक कृष्णपाल पिता ताकत सिंह ठाकुर निवासी झिलेला एवं एमपी 09 क्यूएक्स 7860 चालक दीपेन्द्र पिता चैनसिंह बागवान

    निवासी खजुरिया की मोटरसाइकिलों के बदले हुए साइलेंसर हटवाकर नियमानुसार साइलेंसर लगवाए गए तथा चालानी कार्रवाई की गई। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि दिनेश यादव, प्र.आर. सुरेश परमार, आर. पवन पटवा, आर. मनोज जाट, आर. कमलेश, आर. हरिओम, सैनिक राहुल एवं बनेसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

    मेंष* :-   आज जीवन का भरपूर आनंद लेने का अवसर आपको मिलेगा।कामकाज से समय निकाल कर परिवार के साथ समय व्यतीत हो सकता है।
    उपाय:- गुड़ मिश्रीत जल सूर्य देव का अर्पण करें
    *वृष* :- आज कार्यक्षेत्र में नुकसान की सम्भवना है।व्यापारिक धन मिलने में विलंबता से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते है।श्वान सम्बन्धी समस्या से परेशानी हो सकती है।
    उपाय:- पीला वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पण करे

    *मिथुन* :- आज संचार के मजबूत साधनों से आप सूचना संग्रहित कर कार्यक्षेत्र में उचित लाभ अर्जित करेंगे।शासकीय कार्य मे उत्तम कार्य सफलता रहेगी।वाणी में सयंम रहेगा।
    उपाय:- देवी जी को चुनरी अर्पण करें
    *कर्क:-*  आज अपने भोग विलास पर धन का व्यय होगा पर आय भी अनुकूल रहेगी।कॉस्मेटिक वस्तुओं के कार्य मे लाभ रहेगा।घर मे इंटीरियर कार्य हो सकता है।
    उपाय:- गीता जी का पाठ करें

    *सिंह:-* आज आपका नेतृत्व अनेक लोगो के लिये लाभदायक रहेगा,जो आपके व्यक्तिव को नवीन पहचान देगा।माता पिता को भ्रमण पर ले जाने का योग बन सकता है।पुराना वाहन बिक्री हो सकता है।
    उपाय:आंवले के वृक्ष की पूजा करें
    *कन्या* :-  आज अग्नि बिजली से शरीर पीड़ा बन सकती है।सावधान रहें।धन को लेकर निकटम जनों से विवाद सम्बन्धो में कटुता लायेगा।शेयर बाजार कुछ लाभ दे सकता है।
    उपाय:- कमलगट्टे लक्ष्मी जी को अर्पण करे

    *तुला:-* आज गुप्त योजना से अधिक लाभ मिलने की सम्भवना है।अनैतिक साधनों से भी धन अर्जन होगा।कुछ परोपकारी कार्य हो सकते है।संतान पक्ष अनुकूल सूचना दे सकता है।
    उपाय:- यमदेव के लिए दक्षिण दिशा में दीपक लगाएं
    *वृश्चिक:-* आज स्टॉक में रखे माल से लाभ की अच्छी सम्भवना निर्मित होती दिख रही है।मनोकूल स्थान्तरित होने से नौकरीं बाले प्रसन्न होंगे।धन संचय होगा।
    उपाय:- सिंदूर श्रीगणेश को अर्पण करे

    *धनु:-*  आज धातुओं में इन्वेस्टमेंट आपको आशानुकूल परिणाम देगा खाद्य पदार्थो में बड़े लाभ की संभावना बनती दिख रही है।उधार धन पुनः मिलने की पूरी आशा है।बहनों से आत्मबल मिलेगा।
    उपाय:- आज श्रीयंत्र अपने पास रखे
    *मकर:-* आज परिवार की कोई घटना आघात दे सकती है।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से लोग आपसे बात करने में संकोच करेंगे।आज आपका वचन खाली सकता है।धैर्य से काम ले।
    उपाय:- अखंड चावल ब्राह्मण को दे

    *कुम्भ* :- आज संसाधनों की पर्याप्ता रहेगी।ईट भट्टे, तेल,उडद,लौहे की वस्तुओं से आय में वृद्धि होगी।ठेकेदारी कार्य मे कोई बडा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।मादक पदार्थो के सेवन से दूरी रखे।
    उपाय:- लाल चूड़ियां देवी मंदिर में अर्पण करे
    *मीन:-* आज आभूषण खरीदी होगी।मांगलिक कार्य की रूपरेखा घर मे बनेगी।पत्रकारिकता,लेखन,वकालत के क्षेत्र में सम्मान मिलने से मन उत्साहित होगा।मनोरंजन कार्य से भ्रमण होगा।
    उपाय:- घर में आम के पत्तों का तोरण बांधे

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539***

    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • 17 अप्रैल 2025 गुरुवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी दोपहर 03.26 तक उसके बाद पंचमी रहेगी।नक्षत्र अनुराधा सुबहा 05.55 तक उसके बाद ज्येष्ठा रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल:- दक्षिण में

    17 अप्रैल 2025 गुरुवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी दोपहर 03.26 तक उसके बाद पंचमी रहेगी।नक्षत्र अनुराधा सुबहा 05.55 तक उसके बाद ज्येष्ठा रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल:- दक्षिण में

    *मेंष* :-  आज किसी अनचाही परेशानी से से सामना करना पड़ सकता है।संयम बरते।दोपहर के बाद का समय आय व कार्यक्षेत्र के लिये अनुकूल रहेगा।
    उपाय:- घी लगी रोटी गौ माता को खिलाएं
    *वृष* :- आज जीवनशैली में बदलाव होगा, जो आपके नवीन व्यक्तिव को दर्शायेगा।रुका धन मिलेगा।दोपहर बाद आप अन्य की भवनाओं को आहत कर सकते है।
    उपाय:- लाल वस्त्र में गेहूं बांधकर श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करे

    *मिथुन* :- आज परिवारिक एकजुटता का समय रहेगा,पुराने विवाद खत्म होंगे।नये कार्यो की शुरुआत का समय उत्तम है।व्यर्थ की चिंता से बचे।समय अच्छा है।
    उपाय:- मंगल यंत्र अपने पॉकेट में रखें
    *कर्क:-*  आज दुसरो का सम्मान करें और उनकी बातों को सुनने-समझने का प्रयास करे।किसी पर अतिविश्वास न करे।अचल संपत्ति खरीदने का उत्तम समय है।धैर्यता से कार्य करे।
    उपाय:- श्रीलक्ष्मी विष्णु को पंचमेवा अर्पण करें

    *सिंह:-* आज आरम्भ किये कार्यो में अनावश्यक विघ्न आने की सम्भवना है।भोग-विलास से बचे।मध्यान्ह बाद परिस्तिथि अनुकूल होंगी।जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
    उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें
    *कन्या* :-  आज पुराने साथियों का जीवन मे प्रवेश हो सकता है जो लाभप्रद होगा।दोपहर बाद पारिवारिक रिस्तो में दरार हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
    उपाय:- ब्राह्मण को खीर खिलाई

    *तुला:-* आज आप अपने को मजबूत अवस्था मे पाएंगे।आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है।किसी के सहयोग से आगे बढ़ने आसान होगा।शिक्षाक्षेत्र में सफलता होगी।रिस्तो में नये मार्ग मिलेगा।
    उपाय:- कपूर मिश्री जल नदी में प्रवाहित करें
    *वृश्चिक:-* आज आप अनुशासन प्रिय होंगे।जो नवीन पहचान देगा परिश्रम से सफलता मिलेगी।आपके साथ काम करने बाले आपका सम्मान करेंगे।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।
    उपाय:- पांच दीपक नदी की पाल पर लगाएं

    *धनु:-*  आज आवश्यकता से अधिक विश्वास रिस्तों में खटास पैदा करेंगे।निकट सम्बन्धियों को लेकर चिंता हो सकती है।हल्का मानसिक तनाव हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
    उपाय:- श्री नारायण कवच का पाठ करें
    *मकर:-* आज परिवार में संतुष्टि,कार्य मे प्रगति रहेगी।अधिक व्यय आय संचय को बिगाड़ेगी जीवनसाथी के स्वस्थ्यय  के प्रति सचेत रहे।कार्य मे आलस्य हो सकता है।
    उपाय:- अदरक घर की दक्षिण दिशा में रखें

    *कुम्भ* :- आज ध्यान और प्रभु का सुमिरन करना हितकर सिद्ध होगा,ओर अच्छा फल प्राप्त होगा।उच्चशिक्षा का विचार उत्पन्न होगा।मान-सम्मान का भाव होगा।पति पत्नी में उत्तम समन्वय रहेगा।
    उपाय:-पीली सरसों शनिदेव को अर्पण करें
    *मीन:-* आज समय सामान्य से बेहतर होगा।सोच विचार सकारात्मक कार्य मे लगेगी जो आर्थिक व सामाजिक दोनो स्तर पर आपको लाभ देगा।कुछ बड़े कार्य की रूपरेखा पर कार्य होगा।
    उपाय:-नौ ग्रह देवता को सिंदूर अर्पण करें

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539*

    *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

  • विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 25 मंदिरों की समितियों को ढोलक,पेटी आदि खरीदी के लिये विधायक निधि से किये 2.50 लाख स्वीकृत,सभी मंदिर समितियों ने विधायक का किया आभार व्यक्त

    विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 25 मंदिरों की समितियों को ढोलक,पेटी आदि खरीदी के लिये विधायक निधि से किये 2.50 लाख स्वीकृत,सभी मंदिर समितियों ने विधायक का किया आभार व्यक्त

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041– आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपनी जनसंपर्क निधि वर्ष 2024-2025 में से अपनी आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 25 मंदिरों की समितियों,भजन मंडलियों को ढोलक,पेटी,मंजीरा,घंटी,घंटाल आदि वाद्य यंत्र खरीदने हेतु करीब 2 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की है । उक्त सभी मंदिरों की भजन मंडलियों,समितियों को वाद्य यंत्र खरीदने हेतु दस-दस हजार की राशि (कुल 2 लाख 50 हजार) स्वीकृत की गई है । मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की जनसंपर्क,

    ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे के दौरान मंदिर की समितियां,भजन मंडलियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से अपने अपने ग्रामो के मंदिरों,ग्रामो की भजन मंडलियों के लिये भगवान की भक्ति हेतु वाद्य यंत्रों के लिये राशि की मांग की थी । ग्रामीण जन भजनों के माध्यम से भगवान की पूजा,भक्ति,आराधना श्रद्धा, भक्ति से करे इस हेतु क्षेत्र के करीब 25 मन्दिरो को विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपनी जनसंपर्क निधि से करीब 2 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की है । मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की

    विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा
    श्री राम मंदिर हरनावदा, बजरंग मंडल झिकडी, राधा कृष्ण मंदिर खामखेड़ा यात्रा, राम भजन मंडल जगमालपुर,बजरंग मंडल भुपोड, नवदुर्गा कीर्तन मंडल आरोलिया जावर, न्यू संतोष श्रीराम लीला मंडल ग्वाली, पिपलेश्वर मंदिर समिति निपानिया, गणेश उत्सव समिति मुरावर, राधे कृष्ण मंदिर भंवरा, तुलसी मानस मंडल गवाखेड़ा, तुलसी मानस प्रचार समिति शिव मंदिर कोठरी, टंट्या मामा भील संस्कृति मंडल श्यामपुर मगरदा, नवदुर्गा उत्सव समिति चिंनोठा, श्री राम भजन मंडल मुल्लानी गवाखेड़ा,

    ढोलक मंजीरा समिति आवलीखेड़ा श्री राम मंदिर समिति अमरपुरा अमला मज्जू, शिव मानस मंडल शंकर मंदिर नदी मोहल्ला कुरावर,रैदास मंडल भुपोड, गणेश सेवा समिति बाजखेड़ी टिगरिया,श्री शिव भजन मंडल खजुरिया जावर, शंकर मंडल धुराडाकला, कृष्ण मंडल कातला को 10-10 हजार रुपए की राशि अपनी अपनी मंडलियों में ढोलक,पेटी, मंजीरा, घंटा,घड़ियाल आदि वाद्य यंत्र खरीदने हेतु विधायक निधि 2024-25 से स्वीकृत किए गए है । सभी ग्रामो की मंदिर समितियों,भजन मंडलियों ने उक्त राशि स्वीकृत करने पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त किया।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिले में उत्पादन बढ़ाने को लेकर कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा है कि जिले को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने के लिए दुग्ध उत्पादन में सहकारिता को बढ़ाना जरूरी है। इस काम के लिए गांव-गांव में उपलब्ध दुग्ध उत्पादक समितियों और दुग्ध उत्पादकों संघों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश के जिन ग्रामों में सहकारी समितियां कार्य कर रही है, वहां दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में के लिए किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संकल्पित है कि किसानों और पशुपालकों से दूध की खरीद सुनिश्चित हो और उन्हें दूध की सही कीमत प्राप्त हो। श्वेत क्रांति मिशन के अंतर्गत जिले में सांची डेयरी के साथ मिल्क कूलर, चिलिंग सेंटर की संख्या बढ़ाकर और दुग्ध संघों की प्रोसेसिंग क्षमता का विस्तार कर किसानों की आय में वृद्धि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बैंक ऋण वसूली, ऋण प्रकरणों की स्वीकृति के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पशुपालन श्री एके भदौरिया, जिला सहकारी बैक के सीईओ श्री पीएन यादव, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें अधिकारी- कलेक्टर श्री बालागुरू के ने बैठक में उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि

    सभी उपार्जन केंद्रों का अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करें। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल, छाया, पंडाल, कुर्सियों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में तौल कांटे, हम्माल एवं तुलावटी की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों तथा नोडल अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार एफएक्यू गेंहू का उपार्जन करने के निर्देश दिए है। इसके साथ उन्होंने किसानों से बुक किए स्लॉट की तिथि पर ही खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी तिथि के बुक स्लॉट पर पहले ही खरीदी नहीं की जाए।

    new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के दूरदराज अंचलों से आए लगभग 97 आवेदकों ने

    अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

  • 16 अप्रैल 2025 बुधवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि तृतीया दोपहर 01.20 तक उसके बाद चतुर्थी रहेगी।नक्षत्र अनुराधा रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल:- उत्तर में

    16 अप्रैल 2025 बुधवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि तृतीया दोपहर 01.20 तक उसके बाद चतुर्थी रहेगी।नक्षत्र अनुराधा रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल:- उत्तर में

    *मेंष:-* आज के ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह परेशान कर सकते हैं।    अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं,  इससे आपके कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा। अतिरिक्त्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
    उपाय:- हल्दी का स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं
    *वृष* :- आज पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। संसाधनों की पूर्णता से कार्य सिद्ध होंगे।
    उपाय:- काले तिल भगवान शिव को अर्पण करें

    मिथुन* :- आज का दिन उत्साह व उमंग के रूप में दिखाई देगा। मर्यादित रहकर समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए करोबार में लाभ का समय है। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
    उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दे
    कर्क:-*  आज आत्मबल बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।धैर्यता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।भाइयों का सहयोग मजबूती देगा।क्रोध से बचे।
    उपाय:- पक्षियों को दाना डालें

    *सिंह:-* आज पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।वस्त्राभूषण की खरीदी हो सकती है।
    उपाय:- सिंदूर भैरव मंदिर में अर्पण करें
    कन्या* :-  आज लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्‍छा अनुकूल कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज करें। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों लाभ मिलेगा।
    उपाय:- चांदी की धातु अपने पॉकेट में रखें

    *तुला:-* आज का दिन शांति से बीतेगा। आज अपना नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कई योजना बनाएंगे। घरेलू समस्याओं को आज शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगें।विलासता वस्तु खरीद सकते है।
    उपाय:- सीधे हाथ की कलाई में काला धागा बांधे
    *वृश्चिक:-* आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदी बन सकती है।
    उपाय:- माखन मिश्री भगवान श्री विष्णु को अर्पण करें

    *धनु:-*  आज आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी में कुछ तनाव भरे काम करना पड़ सकते हैं। व्‍यावसायिक यात्रा आशानुकूल सिद्ध नही होगी। आपमें दूसरों से सहायता लेने का भाव जागृत होगा।
    उपाय:- काजल छोटी कन्या को लगाएं
    *मकर:-* आज आपके जीवन में कुछ फायदेमंद सौदे तय होने की उम्मीद है। अगर आपके साथी मदद के लिए तैयार हैं तो आप भी संकोच न करें। आज मन की बातें अभिव्यक्त करने में सहजता होगी। आज कुछ फैसले न चाहते हुए भी लेने पड़ सकते हैं।
    उपाय:- इत्र शिवजी पर अर्पण करें

    *कुम्भ* :- आज स्‍वयं के विवेक से कार्य करना पसंद करेंगे। खानपान में अधिक रुचि रहेगी। किसी से उपहार प्राप्‍त हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी। मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी।वाहन खरीदी का शुभ समय है।
    उपाय:-श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पण करें
    *मीन:-* आज आज आप कुछ नया करेंगे। स्थिर मनोबल आपको कार्य में सफलता प्राप्त कराएगा। रचनात्मक अथवा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग नवसृजन करेंगे, जिसकी चारों ओर से प्रसन्नता होगी। आपके स्‍वभाव में भावुकता अधिक रहेगी
    उपाय:- तिल के तेल का दीपक पीपल के सामने लगाएं

    *पं. डॉ दीपेश पाठक*
    *ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
    *एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
    *(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
    *एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
    *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
    *9827598979,9406533539*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*