Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Author: updatenews247
-
सेन जी महाराज की 725वीं जयंती पर नगर में हुए आयोजन

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वी जयंती उमराव मैरिज गार्डन में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। गुजराती सेन समाज के अध्यक्ष पवन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेन महाराज का जीवन आदर्शमय है उनके बताए मार्ग पर चल कर ही समाज का उद्धार हो सकता है आज समाज के युवा अपने महापुरुषों को भूलते जा रहे है जबकि बुजुर्ग और समाज के वरिष्ठजनों की जिम्मेदारी है कि वह अपने महापुरुषों का इतिहास युवा पीढ़ी को बतलाए, सेन समाज के

इस सामाजिक कार्यक्रम के अवसर पर आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा , हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट , विशाल चौरसिया, मनीष धरवा आदि अतिथियों सहित मोहन जी वर्मा , गोविंद जी चौहान , अंबाराम , गोरी शंकर वर्मा, रामचन्द्र वर्मा ,मान सिंह सेन ,मनोज सेन ,प्रहलाद जी वर्मा ,राकेश सेन ,सुनील सेन ,कैलाश सेन ,अनिल सेन ,जितेंद्र सेन ,रोहित सेन ,राहुल सेन ,सतीश सेन ,विशाल सेन ,देवेंद्र सेन अमन वर्मा ,महेंद्र सेन दीपक सेन पवन सेन आदि समाज जन उपस्थित रहे।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 25 4 2025 को सेन जयंती महोत्सव मनाया गया सेन समाज के गुरुजी श्री सेन जी महाराज की 725 में जन्म दिवस के दिन इंदौर नाका अलीपुर श्री सेन चौराहे पर श्री सेन जी महाराज की प्रतिमा की स्थापना की गई वहां वह सभी सामाजिक बंधुओ ने हवन पूजा पाठ की वह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें आष्टा शहर और आसपास के गांव से काफी मात्रा में सभी सामाजिक बंधु इकट्ठे हुए और कलश यात्रा चल समारोह निकाला गया मालवांचल मालवीय सेन समाज के अध्यक्ष श्री चेतन जी वर्मा सेन की अध्यक्षता में

यहां श्री सेन जी महाराज का जन्म उत्सव का कार्यक्रम पूर्ण हुआ उपस्थित चेतन जी वर्मा सेन अध्यक्ष उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी झाला सेन कोषाध्य सतीश जी मालवीय सेन सचिव श्री नरेंद्र जी सेन सांवरिया सह सचिव दिनेश सेन lic समाज के वरिष्ठ जन श्री नर्मदा प्रसाद जी सेन श्री भागीरथ जी सेन श्री जीवन सिंह जी सेन विनोद सेन पंकज सेन विनोद सेन रमेश जी सेन भीम सिंह जी सेन हेमराज जी सेन मोतीलाल जी सेन श्री राम जी झाला दुर्गा जी झाला राधेश्याम जी सेन विष्णु भैया सेन कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेश सेन द्वारा किया गया।

updatenews 247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहर का सौंदर्यीकरण हमारी संस्कृति और सुविधा से जुड़ा होना चाहिए । महापुरुषों की शिक्षाएं और उनके द्वारा प्रेरित मार्ग पर चल कर हम परस्पर सहयोग और सद्भाव बढ़ाते हुए समाजसेवा में लगे रहें यही भावना होनी चाहिए । हमे प्रशन्नता है कि पिछली परिषद में हमने जनप्रतिनधियो और पार्षदों की सर्व सम्मति से अलीपुर स्थित इंदौर नाके का नामकरण सेन समाज के आराध्य सन्त श्री सेन महाराज के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया था । आज वह कार्य समाज द्वारा सेन महाराज की प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरा हुआ ।

मैं मालवांचल मालवीय सेन समाज के अध्यक्ष चेतन वर्मा सहित पूरे समाज को बधाई देता हूँ । यह उद्गार पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने सेन समाज द्वारा आयोजित नामकरण एवम संत सेन महाराज की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में व्यक्त किये । समाज जन द्वारा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार तथा सेन समाज से आत्मीय भाव रखने वाले प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति का साफा एवम पुष्पमालाओं से अभिनन्दन किया गया । सन्त सेन महाराज की जयंती के अवसर पर तहसील भर के मालवीय सेन बन्धु कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे । समाज के वक्ताओं ने इस पुनीत कार्य मे सहयोगी रहे सभी जनप्रतिनिधियों एवम समाजसेवियों का भी स्वागत किया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि सेन महाराज की ईश्वर के प्रति अगाध भक्ति और मानव सेवा के फलस्वरूप उन्हें प्रभु के प्रत्यक्ष दर्शन और साक्षात्कार का लाभ मिला था । उनकी मानव सेवा के प्रति तीव्र ललक और अटूट श्रद्धा से हम सभी को सीख लेनी चाहिए । बताते चले कि सेन समाज के आराध्य सेन भगत एक प्रेरणादायक नेता और गुरु थे । उनका जन्म उमरिया जिला अंतर्गत बांधवगढ़ में लगभग सात सौ वर्ष पूर्व हुआ था । उन्होंने समुदाय को एकता और प्रगति हासिल करने में मदद की। उन्होंने ऐसा माहौल बनाया जिसमें समुदाय अपनी प्रेरणा और आत्मसम्मान पा सके।

वे बिना किसी डर या पक्षपात के सभी लोगों से मिलते-जुलते थे। उनके लिए सभी बराबर थे। उनका एकमात्र उद्देश्य सेन समाज की उन्नति और विकास को बढ़ाना था। उन्होंने सच्चाई और विश्वसनीयता का पाठ पढ़ाया। मानवता और विनम्रता उनकी नींव थी। उनकी दृढ़ता, साहस, शब्द और कर्म सेन समाज को प्रबुद्धता प्रदान करने में सहायक रहे हैं । कार्यक्रम में संतोष मालवीय, सेवानिवृत शिक्षक भागीरथ सेन , प्रसिद्ध भजन गायक नर्बदा प्रसाद मालवीय , दुर्गा सेन , सतीश मालवीय , राजू सेन , सुनील सेन , शंकर बोड़ाना , लखन सेन आदि की महती उपस्थिति रही । संचालन सेन समाज के प्रादेशिक पदाधिकारी डॉ कमल वर्मा ने किया ।



-
आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित- 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भारी छूट


new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार सीहोर जिले में 10 मई को वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। सीहोर के साथ ही आष्टा, भैरूंदा, बुधनी, एवं इछावर तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आगामी 10 मई को आयोजित होने वाल नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन के सभागृह में बैठक आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा नगर पालिका सीएमओ, जिले की सभी नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधिगण एवं समस्त बैंको के शाखा प्रबंधकों से नेशलन लोक अदालत के सबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, एलडीएम श्री अरूण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत में विद्युत के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भारी छूट- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि उर्जा विभाग द्वारा

विद्युत अधिनियम से संबंधित न्यायालय में लंबित व प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में छूट के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार न्यायालय में लंबित विद्युत अधिनियम के योग्य प्रकरणों में सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट, प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भी सिविल दायित्व में 30 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण व्याज की छूट रहेगी। यह छूट केवल नेशनल लोक अदालत में समझौता करने पर सिविल दायित्व की राशि 10,00,000/- (दस लाख रूपये) तक के प्रकरणों में ही लागू रहेगी।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041– श्री सत्य साईं विश्व विद्यालय में भारतीय शिक्षण मण्डल के 56 वां स्थापना दिवस विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ मुकेश तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरायु विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ सुदेश कुमार सोहनी, मुख्य वक्ता अर्थशास्त्री, शिक्षाविद डॉ एचबी गुप्ता का व्याख्यान आकर्षक और उत्साहवर्धक था। शिक्षा के रामत्व पर विशेष चर्चा की गई।

डॉ मुकेश तिवारी द्वारा शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से चरित्र और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण पर विशेष वक्तव्य दिया गया। मुख्यतया चरित्र निर्माण, समय प्रबंधन और कर्म और कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहना चर्चा के मुख्य बिन्दु रहे। डॉ सुदेश कुमार ने आपसी भाईचारा और सदभाव रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ तबस्सुम खान द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ राजेंद्र कुशवाहा ने किया सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डा. हेमंत शर्मा द्वारा की गई।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर हितग्राहियों की समग्र पोर्टल पर ईकेवाईसी की जा रही है तथा नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैंप में पात्र हितग्राहियों को शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी पंजीयन किया जा रहा है। इसी क्रम में इछावर जनपद के ग्राम सेवनिया परिहार में कैंप आयोजित किया गया और

राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी के साथ ही अन्य नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इछावर जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा ने कैंप का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा संचालित समग्र आईडी की मदद से राज्य सरकार के पास राज्य के सभी नागरिकों का डाटा पहले से मौजूद होता है, जिसकी मदद से राज्य सरकार राज्य में कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध करा पाती है। इसकी मदद से नागरिकों के कई कार्य आसानी से संपन्न हो जाते हैं और किसी भी योजना के

लिए उन्हें बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं पड़ता। समग्र ईकेवाईसी के तहत आधार-समग्र लिंक कराने से नागरिकों को कई लाभ होते हैं। इसका उपयोग सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने, स्कॉलरशिप, पेंशन, और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, राशन कार्ड और अन्य नागरिक सेवाओं, स्कूल/कॉलेज में प्रवेश के लिए, रोजगार पंजीयन के लिए, बिजली कनेक्शन एवं बिल भुगतान के लिए, पानी का कनेक्शन एवं बिल भुगतान के लिए, जाति प्रमाण पत्र एवं भूमि संबंधी लेन देन सहित अनेक सेवाओं को एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है।



-
भारतीय शिक्षण मण्डल के 56 वां स्थापना

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- श्री सत्य साईं विश्व विद्यालय में भारतीय शिक्षण मण्डल के 56 वां स्थापना दिवस विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ मुकेश तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरायु विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ सुदेश कुमार सोहनी, मुख्य वक्ता अर्थशास्त्री, शिक्षाविद डॉ एचबी गुप्ता का व्याख्यान आकर्षक और उत्साहवर्धक था। शिक्षा के रामत्व पर विशेष चर्चा की गई।
डॉ मुकेश तिवारी द्वारा शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से चरित्र और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण पर विशेष वक्तव्य दिया गया। मुख्यतया चरित्र निर्माण, समय प्रबंधन और कर्म और कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहना चर्चा के मुख्य बिन्दु रहे। डॉ सुदेश कुमार ने आपसी भाईचारा और सदभाव रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ तबस्सुम खान द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ राजेंद्र कुशवाहा ने किया सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डा. हेमंत शर्मा द्वारा की गई।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार सीहोर जिले में 10 मई को वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। सीहोर के साथ ही आष्टा, भैरूंदा, बुधनी, एवं इछावर तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आगामी 10 मई को आयोजित होने वाल नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन के सभागृह में बैठक आयोजित की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा नगर पालिका सीएमओ, जिले की सभी नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधिगण एवं समस्त बैंको के शाखा प्रबंधकों से नेशलन लोक अदालत के सबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, एलडीएम श्री अरूण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत में विद्युत के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भारी छूट- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि उर्जा विभाग द्वारा विद्युत अधिनियम से
संबंधित न्यायालय में लंबित व प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में छूट के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार न्यायालय में लंबित विद्युत अधिनियम के योग्य प्रकरणों में सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट, प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भी सिविल दायित्व में 30 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण व्याज की छूट रहेगी। यह छूट केवल नेशनल लोक अदालत में समझौता करने पर सिविल दायित्व की राशि 10,00,000/- (दस लाख रूपये) तक के प्रकरणों में ही लागू रहेगी।
-

आतंकवादियों के खिलाफ व्यापार महासंघ ने नगर बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041– यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा पाकिस्तान का किया दाना-पानी बंद – विधायक गोपालसिंह इंजीनियर। अब समय आ गया है पाकिस्तान की उसकी औकात दिखाने का – रायसिंह मेवाड़ा। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापार महासंघ के आग्रह पर संपूर्ण नगर पूर्णतः बंद रहा। मंडी गेट से प्रारंभ हुआ बंद प्रदर्शन नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बड़ा बाजार पहंुचा जहां पाकिस्तान एवं आंतकवादियों का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे और पुतले जलाकर आतंकवाद को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया एवं हमले में मृत हुए लोगों के प्रति सभी उपस्थितजनों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। बड़ा बाजार में हुए पुतला दहन के पश्चात्् विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने हमले का कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आंतकवादियों ने लोगों पर नही भारत की आत्मा पर हमला किया है। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि

पहलगाम में आतंकियों ने मासूमों को बेरहमी से मारा है। पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त अब आ गया है। प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान का खाना-पीना बंद कर दिया गया है किसी भी प्रकार का व्यवहार हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने संबोधन में हमारा देश जो कि एक धार्मिक प्रवृत्ति का देश है, अहिंसा का देश है और जीव दया का देश है। हमारे देश में और हमारे धर्म में इंसान तो क्या जानवरों पर भी अत्याचार करना नही सीखाया है। हमारा देश में वासुदेव कुटुम्बकम की भावना वाला देश है

आपसी सामंजस्य से हर परेशानियों का निपटाने का प्रयास हमारा देश करता है, किंतु पाकिस्तान जैसे देश जो कि आए दिन अपनी ओच्छी हरकतों से बाज नही आता है ऐसे देश के खिलाफ अब पूरी शक्ति के साथ सामने आकर उसको सबक सीखाना जरूरी हो गया है, ताकि इस तरह का घटनाओं का पुनरावृत्ति नही हो सकें। श्री मेवाड़ा ने अपने संबोधन के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जितने भी छोटे-छोटे देशों में हिन्दू भाईयों पर अत्याचार हो रहा है उनके खिलाफ अब कड़ा रूख अपनाने की जरूरत आ चुकी है।

वहीं पहलगाम के हमले में शहीद हुए हिन्दू भाईयों के ग्यारहवी के कार्यक्रम के पूर्व पाकिस्तान को सबक सीखाकर उसकी औकात दिखानी है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। आतंकियों ने जिस तरह अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने गए लोगों को निशाना बनाया, गोलियों से भून डाला, उससे पूरे देश में उबाल है। लोग आतंकियों के खिलाफ पहले से भी बड़े और निर्णायक एक्शन की मांग भारत सरकार से कर रहे हैं।

व्यापार महासंघ द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षद रवि शर्मा, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, शेलू मेहता, दिनेश शर्मा, राहुल धाड़ीवाल, धीरज ठाकुर, वीरू देशलहरा, पल्लव प्रगति, मनोज जैन सुपर, पवन रांका, सौरभ जैन शीतल, दिलीप वशिष्ट, दिनेश शर्मा, डाॅ. राजेन्द्र जैन, रविन्द्र रांका, धीरजसिंह ठाकुर, जितेन्द्र राठौर सहित बड़ी संख्या में नगरवासीगण मौजूद थे।



-
27,अप्रैल,2025, रविवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या रहेगी।नक्षत्र अश्विनी रहेगा। चन्द्र:- मेष का चंद्र रहेगा। दिशाशूल:- पूर्व में

*मेंष:-* आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय:- पंचपात्र दान करें
**वृष:-* आज खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव हो सकती है। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस होगी।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें
*मिथुन:-* आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं।
उपाय:-चावल और दूध का दान करें
**कर्क:-** आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है।
उपाय:-भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं
*सिंह:-* आज व्यवसाय हेतु दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है।हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी।
उपाय:-गाय को चारा खिलाएं
**कन्या:-* आज जीवनसाथी से मतभेद संभव है। पारिवारिक चिंता रहेगी। अप्रत्याशित हानि हो सकती है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। वजोखिम उठाने का साहस न करे।
उपाय:-साबुत उड़द शनि मंदिर में दें
**तुला:-* आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।भवन,फर्नीचर आदि खरीदने की योजना बन सकती है।
उपाय:-लाल रंग का वस्त्र दान करें
**वृश्चिक* आज का दिन धन लाभ वाला है। रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीं में सम्मान मिलेगा।
उपाय:-हनुमान जी को गुड़ का नैवेद्य लगे
*धनु:-* आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।कोई भी निर्णय अपने सूझ-बूझ के साथ ही लें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको हानि पहुंचा सकता है। अपने आप पर विश्वास रखना आपके लिए बेहद जरुरी है।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:-सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपदान करें
*मकर:-* आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें।ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच कर नुकसान दे सकते है।
उपाय:-माता लक्ष्मी की पूजा कर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें
*कुम्भ:-* आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगे। प्रसन्नता रहेगी।
उपाय:- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें
**मीन:-* आज आय के नवीन स्त्रोत बनते दिख रहे है।मित्रता में नये सम्बन्धो की शुरुआत से भविष्य में लाभ होगा।आभूषणों की खरीद हो सकती है।शेयर बाजार से लाभ की उत्तम सम्भवना है।
उपाय:- गरीबों को वस्त्र दें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
-

शीघ्र ही होगा कमल खेड़ापति तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने गणमान्य नागरिक एवं नपा तकनीकी टीम के साथ किया निरीक्षण। नगरपालिका द्वारा जहां नगर में निर्माण और विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है, वहीं धार्मिक स्थलों को संवारने व सहेजने का कार्य भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के प्राचीन खेड़ापति कमल तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है, जिसका स्थल निरीक्षण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एवं नपा के तकनीकी अधिकारियों के साथ किया।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने निरीक्षण के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कमल खेड़ापति तालाब एवं काला तालाब को सहेजने व संवारने का संकल्प परिषद द्वारा लिया गया है जो अब शीघ्र ही पूर्ण होगा। जहां काला तालाब के जीर्णोद्धार की दृष्टि से कांक्रीट की बाउंड्री का निर्माण किया गया है, उसी प्रकार कमल खेड़ापति तालाब जो कि नगर के नागरिकों की आस्था का केन्द्र है। इस तालाब के आसपास व पालों पर अलसुबह एवं संध्याकालीन में सैकड़ों नगरवासी टहलने आते है तथा प्राचीन खेड़ापति हनुमान जी के दर्शनार्थ भी पहुंचते है। नगरपालिका द्वारा जहां नगर में निर्माण कार्य कराए जा रहे है,

उसी तरह परिषद ने धार्मिक स्थलों को संवारने का संकल्प भी लिया है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना योजनांतर्गत खेड़ापति कमल तालाब का उन्नयन, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दृष्टि से पाथवे, पीचिंग, रैलिंग, घाट का रेनोवेशन, लाईटिंग कार्य इत्यादि कार्य कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन, डाॅ. सलीम खान, नईमउद्दीन, उपयंत्री अनिल धुर्वे, सुभाष सिसौदिया सहित अन्य रहवासीगण मौजूद थे।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिल सीहोर में पदस्थ थाना प्रभारी बुधनी निरीक्षक श्री चैनसिंह रघुवंशी को वरिष्ठता के आधार पर गृह विभाग द्वारा मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति करते हुए उप पुलिस अधीक्षक की रैंक धारण करने हेतु आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्री चैनसिंह रघुवंशी निरीक्षक थाना प्रभारी बुधनी को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद की रैंक धारण कराई गई । इस अवसर पर श्री निरंजन सिंह राजपूत नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर एवं कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- थाना आष्टा की शराब पी कर कार चलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही, 185mv act में ऑल्टो कार जप्त। थाना आष्टा पुलिस ने शराब के नशे में मोबाइल पर बात करते हुए कार चलाने वाले वाहन चालक आरोपी सुनील पावर निवासी खातेगांव देवास के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी नशे की हालत में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन किया ।

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी के अधिपत्य की ऑल्टो कार को जप्त किया गया। थाना आष्टा पुलिस की नागरिकों से अपील वाहन चलाते समय यातायात नियमों को पालन करे। नाम आरोपी सुनील पावर पिता हरिसिंह पवार निवासी खातेगांव देवास। जप्त कार no MP 04 CL 5932 विशेष भूमिका: निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले एवं थाना आष्टा का स्टाफ।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- थाना सिद्दीकगंज ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत एक नाबालिग सहित 3 बालिकाओं को किया दस्तयाब, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मति सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन तथा थाना सिद्दीकगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजूसिंह बघेल के नेतृत्व में थाना सिद्दीकगंज पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम इंसान प्रकरणों में लापता एक नाबालिग सहित तीन

बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया गया। दस्तयाब की गई बालिकाओं को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में सउनि लोकेश नेवारे, सउनि मधेसिंह, सउनि अशोक दुबे, प्र.आर. अनिल जाट, प्र.आर. शैलेन्द्र राजपूत (सायबर सेल), आर. राकेश डावर, आर. सुरेन्द्र राणा, म.आर. सारिका चौहान, आर. तरुण (सायबर रोल), सै. संतोष वर्मा सहित थाना सिद्दीकगंज के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


-

26,अप्रैल,2025 शनिवार,मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि त्रयोदशी सुबहा 08.30 तक उसके बाद चतुर्दशी रहेगी।नक्षत्र उत्तराभाद्रपद सुबहा 06.27 तक उसके बाद रेवती रहेगा। चन्द्र:- मीन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल:- पूर्व में

*मेंष:-* आज आपका शंकालु स्वभाव रहेगा।कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्तिथि तकलीफ देने बाली रहेगी।घर मे शुभ कार्यो की शुरूआत हो सकती है।
उपाय:- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं
**वृष:-* आज सबको साधकर आप मजबूती से अपना काम निकाल लेंगे।भूमि भवन की खरीदी हो सकती है।शरीर मे आलस्य उत्पन्न होगा।
उपाय:- आज राई पॉकेट में रखें

*मिथुन:-* आज आपका जिद्दीपन भी आपको अनुकूल परिणाम देगा।शत्रु नतमस्तक होंगे।बच्चो के साथ प्रवास पर जा सकते है।मन प्रसन्न होगा।उपाय:- रामायण मंदिर में दान करें
**कर्क:-** आज सिद्धान्तवादी बनकर आप काम करेंगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।सकारात्मक चिंतन से सम्मान प्राप्त होगा।बातों में विश्वसनीयता रहेगी।उपाय:- वृद्धजनों को वस्त्र दे

*सिंह:-* आज अपनी शक्ति का अपव्यय करेंगे।गुप्त घृणा व पक्षपात आपके मन मे आज रहेगा जिसका उपयोग आप लाभ के लिये करेंगे।नसों का दर्द हो सकता है।
उपाय:- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
**कन्या:-* आज तर्क वितर्कता से कार्य विश्लेषण कर अपने कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे।कुछ विषयो में चिंता व अनिश्चितता से प्रभावित हो सकते है।धन संचय होगा।
उपाय:- अस्पताल में सेवा अर्पण करे

**तुला:-* आज धन वैभव से सम्पन्न होंगे।सांसारिक सुख की प्राप्ति पूर्ण होगी।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।आभूषण खरीदी हो सकती है।राजनीतिक सफलता मिल सकती है।
उपाय:- हरी इलायची गणेश जी को अर्पण करें
**वृश्चिक* आज कुशल प्रबंधन आपके कार्य मे देखने को मिलेगा।बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।पराक्रम आपका उच्चस्तरीय रहेगा।शक्ति के साधनों की खरीदी हो सकती है।
उपाय:- तुलसी की मंजरी श्री कृष्ण को अर्पण करें

*धनु:-* आज कार्यो में अड़चनें आयेगी।परिश्रम करने पर भी परिणाम अनुकूल नही होगा।शारीरिक चोट बन सकती है।मानसिक चिंताएं होगी।
उपाय:- दूध मिश्रित जल से नंदीगण को स्नान कराएं
*मकर:-* आज आपका काम करने का अंदाज अद्भुत होगा,जो लोगो द्वारा पसंद किया जायेगा।व्यय की अपेक्षा आय अधिक होगी।पैरों में समस्या आ सकती है।
उपाय:- लाल पुष्प श्री हनुमान जी पर अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज प्रकृति के सानिध्य में रहने का अवसर आपको मिलेगा।कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।शासकीय कार्यो में रुका धन मिलेगा।
उपाय:- श्री यंत्र का पूजन करें
**मीन:-* आज किसी की सहायता से आपके आय स्त्रोत बढ़ेंगे।भूमिगत जल प्राप्ति में सफलता मिल सकती है।कर सम्बन्धी समस्याओं का उचित हल निकलेगा।
उपाय:- तांबे का कछुआ घर की उत्तर दिशा में रखें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
-

निःशुल्क संस्कृत संभाषण कक्षा एवं बाल संस्कार शाला का समापन

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा आष्टा के सहयोग से संस्कृत भारती सीहोर द्वारा आयोजित सरल संस्कृत संभाषण कक्षा का संचालन दिनांक 31/03 /2025 से दिनांक 20/0 4/2025 तक गायत्री शक्तिपीठ आष्टा पर किया गया । जिसमें नगर के 40 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन करा कर 20 दिवस में संस्कृत भाषा में संभाषण करने का ज्ञान अर्जित किया ।छात्रों को श्रीमती बसंती यादव प्रशिक्षिका द्वारा नियमित रूप से समय शाम 5:00 बजे से 6:30 तक शिक्षण कार्य कराया गया । इस कक्षा में बच्चियों को प्रोत्साहित करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ आष्टा की ओर से वस्त्र भेंट किए गए।

समापन के अवसर पर बालक तेजस साहू और कुमारी अश्विनी कुशवाह ने अपने अनुभव संस्कृत में व्यक्त किए।कार्यक्रम में आरंभ से समापन तक श्री अजब सिंह राजपूत बी.आर. सी. सी. ,श्री पंडित संतोष शर्मा जी, श्री नारायण सिंह ठाकुर,श्रीमती गायत्री सोनी दीदी, अजेंद्र सिंह यादव, एम. आर. पाल्वे , जी.एल.नागर, विक्रम सिंह प्रबंध ट्रस्टी श्रीरामेश्वर खंडेलवाल ,श्री मोहन सिंह अजनोदिया एवं समस्त गायत्री परिवार आष्टा ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम का सफल संचालन संजय जैन शिक्षक द्वारा किया गया। सभी अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार जी.एल नागर जी के द्वारा व्यक्त किया।

मेंष:-* आज यश,कीर्ति में ऋणात्मक स्तिथि बन सकती है।ईश्वरीय आस्था से विश्वास कम हो सकता है।चोट की संभावना है।धन रुका हुआ मिल सकता है।
उपाय:-शिवजी को शहद अर्पण करें
**वृष:-* आज पूर्व से चल रही कार्य योजना का पूर्ण होने का समय है।माता पिता को भ्रमण पर ले जाना का योग बनेगा।बच्चो के भविष्य की योजना पर धन इन्वेस्टमेंट होगा।
उपाय:-गीता जी का पाठ करें
*मिथुन:-* आज वाहन खरीदी हो सकती है।ट्रंसपोर्टेशन कार्य मे उत्तम लाभ की स्तिथि बनती दिख रही है।सम्पत्ति विवाद का हल निकलेगा।समय अनुकूल है।
*
उपाय:-तांबे का कलश ब्राह्मण को दें**कर्क:-** आज शासकीय कार्यो में आरही रुकावटो से मुक्ति मिलेगी।मनोरंजन का समय है।पारिवारिक आयोजनों में उपस्तिथि हो सकती है।नेत्रों का ध्यान रखे।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें

*सिंह:-* आज चिड़चिड़ापन से दिन की शुरूआत हो सकती है।वस्तु व धन की हानि बनती दिख रही है।किसी से लेनदेन न करे विवाद से अर्थ हानि हो सकती है।
उपाय:-तुलसी के पौधे की पूजा करें**कन्या:-* आज कलात्मक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी।परदेश प्रवास के योग बन सकते है।सम्मानजनक पुरुस्कार मिलने का समय भी है।क्रोध से बचे।
उपाय:- फल मंदिर में दान करें
**तुला:-* आज नवीन प्रतिष्ठान के लिये खरीदी हो सकती है।पशुधन में वृद्धि सम्भव है।कारखाना कार्य मे नियोजित व्यक्ति को लाभ रहेगा।सन्तान चिंता हो सकती है।
उपाय:- कमलगट्टे माता लक्ष्मी को अर्पण करें
**वृश्चिक* आज साझेदारी में उत्तम लाभ होगा।व्यापार में तेजी मंदी से आकस्मिक आय होगी।विरोध के बाद भी नौकरीं में आपको बड़ी जबाबदारी मिलेगी।
उपाय:-सुहाग की वस्तुएं माता मंदिर में अर्पण करें*धनु:-* आज अतिविश्वास आपको नुकसान देगा।सेवक वर्ग द्वारा वस्तु व धन की हेराफेरी हो सकती है।पैरों में तकलीफ से मन दुखिद होगा।खानपान का आनंद मिल सकता है।
उपाय:- बेलपत्र की वृक्ष की तीन परिक्रमा करें

*मकर:-* आज मांगलिक कार्यो के लिये खरीदी होगी।गृहनिर्माण में के योग प्रबल है।मार्केटिंग कार्य मे लक्ष्य पूरा करेंगे।सुरक्षा सम्बन्धी क्षेत्रो में बड़ा दायित्व मिल सकता है।
उपाय:- अशोक वृक्ष के पत्ते अपने मुख्य द्वार पर लगाएं
*कुम्भ:-* आज आप अतिउत्साही होकर कार्य करेंगे।इसका परिणाम भी आपको अनुकूल मिलेगा पर ध्यान रखे किसी को कोई वचन न दे।पत्नी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:- छोटी कन्याओं को महावर लगाएं

**मीन:-* आज दिन की शुरुआत मङ्गल सूचनाओं से होगी।धार्मिक दान धर्म मे धन लगेगा।परोपकार कार्यो से नवीन पहचान मिलेगी।श्वास पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- अखंड श्रीफल पार्वती जी को अर्पण करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

-
अभिभाषक संघ आष्टा ने राष्ट्रपति महोदय के नाम सोपा ज्ञापन



new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में अभिभाषक संघ आष्टा ने राष्ट्रपति महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दिनांक 22 4 2025 को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर निर्दोष पर्यटकों को मौत के घाट उतारने एवं भारत देश में भय फैलाने की घटना को अंजाम दिया इसके विरोध में अभिभाषक संघ आष्टा ने एक ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व

आष्टा श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा को सौंपा जिसमें दुखद आतंकवादी घटना की निंदा की गई एवं उक्त घटना में पीड़ित परिवार जनों के लिए संवेदना व्यक्त की गई एवं माननीय राष्ट्रपति महोदय से निवेदन किया गया कि इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं उन पर सख्त सख्त कार्रवाई कर इसकी सजा उनको दी जाए। घटना पारित करने वाले आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए ज्ञापन देते समय अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर सचिव कुलदीप शर्मा एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य गण एवं अभिभाषक संघ आष्टा के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- थाना पिपलरांवा का कुख्यात बदमाश जावर थाना अंतर्गत कर रहा था अड़ीबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास सहित 37 अपराध पूर्व से देवास व सीहोर जिलों में पंजीबद्ध। थाना जावर पुलिस ने देवास जिले के थाना पिपलरांवा अंतर्गत निगरानी बदमाश लाड सिंह कंजर पिता फेरन्या कंजर (उम्र 58 वर्ष, निवासी कुमारिया) को अड़ीबाजी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों

सहित कुल 37 प्रकरण विभिन्न थानों में पूर्व से दर्ज हैं। दिनांक 22.04.2025 को फरियादी अकबर मंसूरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी लाडसिंह द्वारा धमकी देते हुए कहा यदि तुम चाहते हो कि हम तुम्हारे यहां चोरी नहीं करे और तुम्हारी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं, इसके बदले रुपए की मांग की गई और नहीं देने पर जान से मारने और चोरी करवाने की धमकी दी थी। उक्त शिकायत पर थाना जावर में अपराध क्रमांक 129/25 धारा 119(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एस.डी.ओ.पी. आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में आरोपी को मंडी गेट के पास अपनी ऑल्टो कर सहित से पकड़ा गया। आरोपी के पुराने प्रकरणों के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क कर सूचना ली जा रही है। सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक नीता देअरवाल, उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, प्रआर सुरेश परमार, आरक्षक पवन, सैनिक राहुल परमार तथा थाना जावर स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट आष्टा 7746898041- थाना आष्टा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले आरोपी रवि कुशवाह (उम्र 29 वर्ष, निवासी काछी मोहल्ला, आष्टा) के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया और शहर में अशांति फैलाने का प्रयास किया। नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया। विशेष भूमिका: निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले एवं थाना आष्टा का स्टाफ।

new.updatenews247.com/ धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर के थाना रेहटी क्षेत्र में रात्रि में देलावाड़ी घाट पर लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल हुए 04 व्यक्तियों को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुंचाया। सीहोर के थाना रेहटी क्षेत्र के देलावाड़ी घाट पर एक लोडिंग वाहन खाई में गिर गया है जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 22-04-2025 को रात्रि 02:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रेहटी थाना क्षेत्र में

तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/10 स्टाफ प्रधान आरक्षक जय नारायण सैनिक चंदर सिंह एवं पायलेट कपिल रघुवंशी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से रोहित पिता राकेश चौहान उम्र 16 वर्ष, शिवा पिता रमेश चौहान उम्र 14 साल, रविंद्र पिता रमेश चौहान उम्र 20 साल सभी निवासी खेड़ा खालदा जिला देवास तथा
किशोर उम्र 50 वर्ष निवासी बनखेड़ी रायसेन घायल हो गए थे। डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया।

